सेठीनगर में बोलेरो जलकर खाक, टक्कर मारकर भागने की शंका

उज्जैन,अग्निपथ। सेठीनगर में रविवार रात एक बोलेरो में आग लग गई। फायर बिग्रेड की दमकल ने आग बुझा दी, लेकिन बोलेरो नहीं बचा सके। आगजनी संभवत: उस समय हुई जब चालक किसी को टक्कर मारकर भाग रहा था। बताया जाता है कि बोलेरो एमपी 13 टीए 2524 विद्युत कंपनी में अटैच है। रात करीब 8 बजे चालक उसे ले जा रहा था इसी दौरान टक्कर हो गई। घटना से हड़बड़ाया चालक भाग रहा था। इसी दौरान बोलेरो में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कोई कुछ समझता इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बोलेरो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मामले में माधवनगर पुलिस आगजनी कायम कर उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परिवार घर में सो रहा था, लाखों की नगदी व जेवरात ले गए चोर

Sun Sep 12 , 2021
बडऩगर, अग्निपथ। इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दंगवाड़ा में शनिवार-रविवार की रात चोरों ने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपए के जेवर व करीब दो लाख रुपए चुरा लिए। बदमाश छत के चढ़ाव दरवाजा खोलकर घर में घुसे थे। वारदात के वक्त परिवार के […]
Badnagar dangwada chori