सेवाधाम संस्थापक सुधीर भाई को महावीर अवार्ड

तमिलनाडु के राज्यपाल ने दिया पुरस्कार, सेवा कार्यों की फिल्म भी दिखाई

उज्जैन, अग्निपथ। शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी सेवाधाम आश्रम के संस्थापक सुधीर भाई गोयल को देश का प्रतिष्ठित महावीर अवार्ड मिला है। चेन्नई के विद्या भवन ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें 23वां महावीर अवार्ड प्रदान किया। सुधीर भाई ने यह अवार्ड आश्रम परिवार और सहयोगियों को समर्पित किया है।

पुरस्कार के लिए सुधीर भाई का चयन सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वेंकैयाचलम की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति ने किया था। पुरस्कार के तहत उन्हें 10 लाख रुपए, साइटेशन और मोमेंटो मिला है। इस मौके पर उनकी पत्नी कांता गोयल भी साथ थीं। कार्यक्रम में सेबी के पूर्व चेयरमैन डी.आर मेहता, भारत के पूर्व इलेक्शन कमीशन श्रीकृष्ण मूर्ति, एस. गुरुमूर्ति, सुगालचंद्र जैन, उद्योगपति उत्तम कोचर, उद्योगपति नवल राठी आदि मौजूद थे।

650 से ज्यादा निराश्रितों को आश्रय

गौरतलब है सुधीर भाई कई वर्षों से सेवाधाम आश्रम के जरिए जरूरतमंदों की सेवा करते आ रहे हैं। उनके आश्रम में 650 से भी ज्यादा निराश्रित रह रहे हैं। आश्रम में सुधीर गोयल द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य से संबंधित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान आंदोलन: किसान नेता राकेश टिकैत का ऐलान- सरकार को बता दिया, अक्टूबर तक चलेगा आंदोलन

Tue Feb 2 , 2021
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (BKU) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को संकेत दिया कि सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध अक्टूबर से पहले खत्म नहीं होने जा रहा है। टिकैत ने कहा कि हमारा नारा है, ”कानून वापसी नहीं, तो घर वापसी नहीं।” उन्होंने […]

Breaking News