स्कूल-यात्री बसों में लगाया जाएगा पैनिक बटन- परिवहन मंत्री

भोपाल स्थित कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर, सभी गाडिय़ों के पीछे रेडियम लगाया जाएगा

उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का गुरुवार को महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आगमन हुआ। उन्होंने गर्भगृह से भगवान महाकाल के दर्शन किये। नंदीहाल में उनका सम्मान सहायक प्रशासक लोकेश व्यास और सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरपी गेहलोद द्वारा किया गया। सहायक सत्कार अधिकारी राजेन्द्रसिंह सिसौदिया भी मौजूद थे।

परिवहन मंत्री ने स्कूल यात्री बसों में पैनिक बटन लगाये जाने और स्कूल बसों के सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन अनुसार निरीक्षण के निर्देश की बात कही।
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि परिवहन कार्यालय में रजिस्टर्ड लगभग 1 हजार 2 सौ स्कूल व यात्री बसों में पैनिक बटन लगाई जाएगी।

व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम के तहत भोपाल के परिवहन कार्यालय में स्थित कंट्रोल सेंटर से निगरानी रखी जाएगी। सबसे खास बात यह है कि पूरे प्रदेश की बसों में पैनिक बटन लगने के बाद यहीं से निगरानी रखी जाएगी। कभी भी किसी महिला या युवती के साथ बसों में कोई घटना घटित होती है तो वह सुरक्षा के लिए बटन दबा सकेगी और अगले 2 मिनिट में नजदीकी सुरक्षा बल तत्काल मौके पर पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी आरटीओ को निर्देश दिये हैं कि स्कूलों में जाकर सभी खड़ी बसों की सुप्रीम कोट की गाइड लाइन अनुसार चैकिंग करो। एक्सीडेंट से बचाने के लिए सभी गाडिय़ों के पीछे रेडियम लगवाने के निर्देश भी प्रदान किए गए हैं।

कारिडोर बनने से भव्य हो जाएगा

परिवहन मंत्री ने कहा कि पिछली केबिनेट बैठक में उनका भी आगमन हुआ था। कारिडोर बनने से महाकाल का नाम पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो जाएगा। निर्माण इतना भव्य हुआ है कि महाकालेश्वर मंदिर का नाम छा जाएगा। परिवहन मंत्री ने दर्शन के बाद महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीतगिरी महाराज से भी मिलने पहुंचे। यहां पर उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकास ऐसा के शुभारंभ से पहले ही टपकने लगी छत

Thu Sep 29 , 2022
कलेक्टर ने जताई नाराजगी धार, अग्निपथ। जिला अस्पताल परिसर स्थित ट्रामा सेंटर में पहली मंजिल पर प्रसुताओं के लिए बनाए गए 35 वार्डो का उद्घाटन करने पहुंचे कलेक्टर छत से टपकता पानी देखकर नाराज हो गए। कलेक्टर ने संबंधित को फटकार लगाते हुुए कहा कि, शुभारंभ से पहले ही आपकी […]