स्कूल से लौट रही शिक्षिका को ट्रक ने कुचला, मौत

हादसे

दुर्घटना के बाद पलटा ट्रक, क्लीनर घायल की भी गई जान

उज्जैन, अग्निपथ। देवासरोड पर गुरुवार शाम स्कूटी पर सवार शिक्षिका को पीछे से आये ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना में शिक्षिका की मौत हो गई, ट्रक पलट गया।

नरवर थाना प्रभारी के.के. तिवारी ने बताया कि शाम 5 बजे के लगभग देवासरोड ग्राम दताना में स्कूटी सवार महिला को पीछे से आये ट्रक ने कुचल दिया था। महिला की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग निकला, लेकिन कुछ दूरी पर ही पलटी खा गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला का नाम आसमा पति शादाब (30) निवासी आदर्शनगर नागझिरी होना सामने आया।

परिजनों के आने पर पता चला कि मृतका एमआईटी कॉलेज के पास आलोक इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिका है, और छुट्टी होने पर अपनी स्कूटी से वापस घर लौट रही थी। वहीं ट्रक पलटने से उसके नीचे क्लीनर दब गया था। जिसे बाहर निकालने के बाद मृतिका और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल क्लीनर का नाम राधेश्याम निवासी उन्हेल होना सामने आया है, जो गंभीर घायल हुआ था। जिसकी उपचार के दौरान कुछ घंटे बाद मौत हो गई। ट्रक में खली की बोरियां भरी थी। ट्रक देवास से उन्हेल की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। मामले में मर्ग कायम कर मृतक शिक्षिका का पोस्टमार्टम कराया गया है। क्लीनर का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह होगा।

विक्रमनगर ब्रिज पर डम्ंपर-आटो की भिड़ंत

गुरुवार शाम विक्रमनगर ब्रिज पर लोडिंग आटो और ड पर के बीच भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में लोडिंग सवार फिरोज पिता मोह मद सलीम (39) निवासी हेलावाड़ी की मौत हुई है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही परिजन अस्पताल पहुंच गये थे। जिनका कहना था कि रात में ही पोस्टमार्टम किया जाए। लेकिन समयावधि खत्म होने पर पुलिस ने कलेक्टर की अनुमति पर ही रात में पीएम की बात कहीं। जिस परिजन आक्रोशित हो गये थे। नागझिरी पुलिस ने फिलहाल मामले में मर्ग कायम किया है। मृतक ट्रांसपोर्ट पर काम करता था।

वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर

सडक़ दुर्घटना का एक मामला गुरुवार सुबह चिंतामण थाना क्षेत्र के ग्राम गंगेडी प्रशांति कॉलेज मार्ग पर हुआ। तेज र तार बाइक सवार ने ग्राम के रहने वाले भोलाराम पिता तोलाराम (50) को टक्कर मार दी। भोलाराम के गिरने पर सिर में गंभीर चोंट लगने उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से भाग निकला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रोटोकॉल प्राप्त श्रद्धालुओं का प्रवेश अब चार नंबर गेट से प्रारंभ

Thu Sep 1 , 2022
कार्यालय का संचालन नि: शुल्क अन्न क्षेत्र से शुरू विस्तारीकरण कार्य के अंतर्गत व्यवस्था बदली उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में विस्तारीकरण कार्य अपनी प्रगति पर है। इसी के चलते महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं में बार-बार फेरबदल करना पड़ रहा है । गुरुवार को एक बार फिर से […]
महाशिवरात्रि पर महाकाल