स्टे खत्म होते ही बदमाश के दो मंजिला मकान पर चली जेसीबी

चार घंटे में किया जमींदोज, अब तक 51 गुंडों के आशियाना ध्वस्त

उज्जैन,अग्निपथ। भैरवगढ़ क्षेत्र के एक बदमाश का दो मंजीला अवैध मकान गुरुवार को नगर निगम ने जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल को देख किसी ने विरोध का प्रयास नहीं किया। उक्त मकान को पीछले माह ही तोडऩे की तैयारी हो गई थी, लेकिन कोर्ट के स्टे के कारण कार्रवाई टल गई थी।

भैरवगढ़ स्थित जोशी मोहल्ला निवासी रोशन उर्फ चेतन उर्फ लड्डू पिता दिनेश जोशी सूचीबंद बदमाश है। उसने दो मंजीला अवैध मकान भी बना लिया था। जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तय की तो नगर निगम ने सितंबर माह में जोशी को नोटिस जारी कर दिया, लेकिन जोशी कोर्ट से एक दिन के लिए स्टे ले आया था। बाद में निगम ने कोर्ट को जवाब देने के लिए आठ दिन का समय मांगा था।

मामले में सुनवाई के बाद अवैध मकान सिद्ध होने पर तोडऩे के लिए हरि झंडी मिलते ही नगर निगम ने जोशी को बुधवार को नोटिस जारी कर दिया। समय पूरा होते ही गुरुवार दोपहर दो बजे निगम अधिकारी, सीएसपी एआर नेगी, टीआई प्रवीण पाठक बल के साथ मौके पर पहुंच गए। भारी बल देख किसी ने विरोध नहीं किया। नतीजतन टीम ने जेसीबी से शाम छह बजे तक बिल्डिंग ध्वस्त कर दी।

रिकार्ड भारी पड़ा

पुलिस रिकार्डनुसार जोशी पर मारपीट, लूट, अवैध शराब व सट्टे सहित 11 अपराध दर्ज हैं। लगातार प्रकरणों के कारण उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई, लेकिन सुधार नहीं होने पर मुहिम के चलते उसका नाम निगम को भेजकर मकान की जानकारी निकाली। अवैध बिल्डिंग बनाने का पता चलने पर जमींदोज करना तय कर दिया। याद रहे इस वर्ष पुलिस प्रशासन बदमाशों के 51 आशियाने ध्वस्त कर चूका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्लैकमेल कांड: एक आरोपी सेंधवा से दूसरा तराना से धराया

Thu Oct 28 , 2021
मामला: पोहा फैक्ट्री मालिक से पांच लाख रुपए मांगने का उज्जैन, अग्निपथ। दुष्कर्म मामले के आरोपी की पत्नी से पांच लाख रुपए मांगने वाले दोनों आरोपी गुरुवार को नागझिरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एक आरोपी ट्रक में घूमकर फरारी काटते हुए सेंधवा से गिरफ्त में आया। वहीं दूसरा तराना […]

Breaking News