स्मार्ट सिटी का यह कैसा प्रोजेक्ट, माधव सेवा न्यास की भूमि महाकालेश्वर मंदिर परिसर में कैसे

माधव सेवा न्यास की तरह छूट अन्य धर्मशाला और अखाड़ों को क्यों नहीं: श्रीमती त्रिवेदी

उज्जैन, अग्निपथ। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बनाई गई महाकाल मंदिर विस्तारीकरण योजना को पूर्ण रूप से विसंगति पूर्ण और छलावा बताते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री माया राजेश त्रिवेदी ने सवाल उठाया कि मंदिर के परिसर के लिए स्मार्ट सिटी के द्वारा जो योजना बनाई गई है उस योजना में मंदिर परिसर में माधव सेवा न्यास की जमीन माधव सेवा न्यास के पास रहते हुए कैसे सम्मिलित की गई है।

माया राजेश त्रिवेदी ने स्मार्ट सिटी योजना के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि जिस प्रकार से माधव सेवा न्यास है उसी प्रकार यादव धर्मशाला ट्रस्ट, अपंग सेवाश्रम और अन्य संस्थान भी हैं जिनकी जमीनों को अधिग्रहित किया जा रहा है।

जिस प्रकार माधव सेवा न्यास की जमीन सेवा न्यास के पास रहते हुए मंदिर परिसर में आ सकती है उसी प्रकार अन्य सभी ट्रस्ट और संस्थान की जमीनों को भी बिना अधिग्रहण परिसर में जगह दी जाए। माया त्रिवेदी ने कहा कि विस्तारीकरण में जिन 152 मकानों को लिया जा रहा है उनके मालिकगण भी माधव सेवा न्यास को जिन शर्तों पर छूट दी गई है उनके अंतर्गत अपनी जमीन भी परिसर में रखकर वहां रहते हुए कार्य करते हुए योजना को पूर्ण कराने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभिरक्षा से फरार हुई महिला बंदी पकड़ाई, जेल भेजा

Fri Dec 10 , 2021
अस्पताल की तोड़ी थी खिडक़ी, 10 माह से थी तलाश उज्जैन, अग्निपथ। धोखाधड़ी में गिरफ्तार की गई महिला बंदी जिला अस्पताल से जेल प्रहरियों की अभिरक्षा से फरार हो गई थी। 10 माह बाद उसे गिर तार कर शुक्रवार को जेल भेजा गया है। लुटेरी दुल्हन गिरोह की सरगना सुनीता […]

Breaking News