खबरों के उस पार: दो दिन परीक्षा के..!

भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग उज्जैन में आयोजित होने जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायकों, मंत्रियों तथा शहर व जिलाध्यक्षों को रहना आवश्यक है। कहने को भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग है। किन्तु पुलिस और प्रशासन के लिये परीक्षा का समय है।

मुख्यमंत्री सहित सभी विभागों के मंत्री दो दिन यहीं डेरा जमाए रहेंगे। वहीं विधायक भी पूरे समय मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ रहेंगे। ऐसी स्थिति में कई विधायकों की अपने क्षेत्र की शिकवा शिकायत भी रहेगी। इन शिकवा शिकायतों का निराकरण के लिये इससे अच्छा समय विधायकों को नहीं मिलने वाला है।

निश्चित रूप से इस समय का सभी विधायक बहुत अच्छे से उपयोग करने वाले हैं। वहीं स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लिये यह समय एक बड़ी परीक्षा का रहने वाला है। मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की आवभगत व अन्य व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसका पूरा जिम्मा स्थानीय प्रशासन पर रहने वाला है। वहीं सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस पर रहने वाली है। एक साथ लंबे समय बाद इतने अतिविशिष्ट व्यक्ति एक साथ शहर में दो दिन के लिये आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निगम वर्कशाप का शुद्धिकरण शुरू

Wed Feb 10 , 2021
अग्निपथ की खबर पर 3 घंटे में टैक्सी कोटे का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने का आदेश उज्जैन। नगर निगम की वर्कशाप में बड़े पैमाने पर किये जा रहे गोरखधंधों के संबंध में दैनिक अग्निपथ में समाचार प्रकाशित किये जाने के बाद निगम आयुक्त ने तत्काल संज्ञान में लेकर वाहन प्रदाता फर्म […]

Breaking News