स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का पुण्य स्मरण करना हमारा परम कर्तव्य : राज्यपाल थावरचंद गेहलोत

महिदपुर, अग्निपथ। अगर हमने देशभक्त स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का पुण्य स्मरण कर उनके इतिहास से अवगत नहीं कराया तो आने वाली पीढिय़ां हमें कभी माफ नहीं करेगी।

यह बात कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने गत दिवस यहां आजादी के अमृत महोत्सव एवं पूर्व विधायक आनंदीलाल छजलानी की 100वीं जयंती पर ‘‘शौर्यगाथा महिदपुर’’ स्मारिका विमोचन के अवसर पर कही। एमपीएस एकेडमी परिसर में आयोजित समारोह में सर्वप्रथम भारत के विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा से सजे छात्र छात्राओं स्तुत्य एवं अभिदि ने अतिथियों को मंगल तिलक लगाया।

विशेष अतिथि के रुप में पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, ऑल इंडिया बार ऐसोसिएशन के सदस्य प्रताप मेहता, आलोट के पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लीलाधर राठी परिवार के सूरजमल राठी थे। अध्यक्षता विधायक बहादुरसिंह चौहान ने की। पत्रिका के प्रधान सम्पादक शांतिलाल छजलानी एवं संचालक व सूत्रधार सम्पादक जैनेन्द्र खेमसरा थे।

कार्यक्रम के आरंभ में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गान सपना छजलानी, दिप्ती मल्होत्रा एवं मोनिका सिसौदिया ने किया। पश्चात स्मारिका ‘‘शौर्यगाथा महिदपुर’’ एवं पूर्व विधायक आनंदीलाल छजलानी की 100वी जन्म जयंती के अवसर पर निकाले गए फोल्डर का विमोचन किया गया। अतिथियों ने पत्रिका में सहयोग हेतु सूरजमल राठी का बहुमान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को छजलानी परिवार की ओर स्मृति चिन्ह डॉ. राजेन्द्र छजलानी, सुमतिलाल छजलानी, डॉ. विजय छजलानी, आशुतोष छजलानी, अभिवर्धन छजलानी, अभिधि, अनुराग एवं अभिषेक छजलानी ने प्रदान किये।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में इन्दौर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति नरेन्द्र धाकड़, इन्दौर मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन डॉ. अशोक वाजपेयी, इन्दौर के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौधरी, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. नैयर, सिनर्जी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सोभागमल जैन, अभ्यास मण्डल इन्दौर के सचिव अशोक कोठारी, डॉ. दिनेश सक्सेना, डॉ. जगदीश जायसवाल, डॉ. आर.सी. ठाकुर, डॉ. अमित चौपड़ा, डॉ. विपुल धाड़ीवाल, पूर्व नपाध्यक्ष बाबूलाल परमार, पूर्व मण्डी अध्यक्ष कैलाश गौस्वामी, भाजपा नेता अरुण चौधरी, भगवती जोशी, सुधीर मूणत, महेश जोशी, ओम सोलंकी, रामचन्द्र पटेल, कांग्रेस नेता अशोक नवलखा, मोहनसिंह पंवार, कैलाश सूर्यवंशी, लोकतंत्र सेनानी डॉ. मनोहर लाल सोनी, नरेन्द्र चौधरी, धरमचंद कोचर, महेन्द्र नाहर, विचारक एवं कवि योगेन्द्र पालीवाल, डॉ. प्रभु चौधरी, अजयराज धुमाहेड़ावाला, जगदीश ज्वलंत, पारस लुणावत, त्रिलोक सोलंकी, अभिभाषक संघ अध्यक्ष संजय जोशी, शशिमोहन श्रीवास्तव, दबीर जैदी, शंकरसिंह तोमर, पत्रकार गण सहित नगर के गणमान्य व्यक्ति, अभिभाषक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोवंश की तस्करी कर रहे वाहन में लगी आग, 13 मवेशी मरे

Sun May 22 , 2022
उन्हेल/उज्जैन, अग्निपथ। खाचरौद थाना क्षेत्र के घिनोदा के समीप शनिवार रात गोवंश की तस्करी कर रहे एक वाहन ने आग लग गई। इस हादसे में 13 गोवंश जलकर मर गए। घटना शनिवार रात 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि घिनोदा के समीप चापाखेड़ा फंटे पर एक वाहन […]

Breaking News