गोवंश की तस्करी कर रहे वाहन में लगी आग, 13 मवेशी मरे

देखें वीडियो

उन्हेल/उज्जैन, अग्निपथ। खाचरौद थाना क्षेत्र के घिनोदा के समीप शनिवार रात गोवंश की तस्करी कर रहे एक वाहन ने आग लग गई। इस हादसे में 13 गोवंश जलकर मर गए। घटना शनिवार रात 12 बजे की है।

बताया जा रहा है कि घिनोदा के समीप चापाखेड़ा फंटे पर एक वाहन में करीब 20 से अधिक मवेशी ले जाए जा रहे थे। इसी दौरान उसमें आग लग गई। जिसमें 13 मवेशियों की जलने से मौत हो गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने जैसे तैसे गाड़ी में सवार छह अन्य मवेशियों को जिंदा बचा लिया।

खाचरोद थाना प्रभारी रविंद्र यादव के मुताबिक गाड़ी (MP09-GF-3756) जावरा की ओर से आ रही थी। लेकिन कहां जा रहा थी, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि घर्षण के कारण गाड़ी में आग लगी और तेज हवा के चलते अचानक पूरी गाड़ी जल उठी। आशंका है कि गोवंश को तस्करी कर दूसरे जिले में ले जाया जा रहा था। घटना के बाद से ड्राइवर फरार है। उसकी गिरफ्तारी होने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।

हालांकि जन चर्चा यह भी है की तस्करी कर रहे लोगों को जानकारी लगी थी कि पुलिस कार्रवाई कर सकती है। संभवतः पकड़े जाने के डर से गाड़ी में आग लगा दी और ड्राइवर फरार हो गया। गाड़ी में 20 से अधिक गोवंश थे। बचाए गए 6 गोवंश को पास की गोशाला में भेजा गया है।

8 बछड़े और 5 गाय जिंदा जलीं

आग लगने के बाद से गाड़ी का ड्राइवर और क्लीनर फरार है। TI यादव ने बताया कि गाड़ी में आग पहियों के कारण लगी। घर्षण (फ्रिक्शन) की वजह से पहियों में आग लगी और हवा तेज होने के कारण जल्द ही आग फैल गई। दमकल की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया, लेकिन इसके पहले 8 बछड़े और 5 गाय की जिंदा जलने से मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महेश सोनी से छीना उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद

Sun May 22 , 2022
रवि भदौरिया बने उज्जैन शहर कांग्रेस के मुखिया उज्जैन, अग्निपथ। लंबे समय से विवादों में रहे शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी की हाईकमान ने आंखिर छुट्टी कर दी। संगठन के अंदर ही उनका जमकर विरोध होने के चलते उन्हें रविवार को पद से हटा दिया गया। सोनी की जगह उज्जैन शहर […]