हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान स्वरूप में सजे बाबा महाकाल

शहर भर में गूंजे हनुमान के जयकारे, सुबह से ही मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

उज्जैन, अग्निपथ। शनिवार को धर्म नगरी उज्जैन में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खास बात यह है कि शास्त्रों में उल्लेख तथ्यों में भगवान हनुमान की उज्जैन के कई स्थानों से कहानियां जुड़ी हंै। यही कारण है कि यहां हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर भर में बजरंग बली की जयकारे गूंजते हैं।

शनिवार सुबह विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का हनुमान स्वरूप में अद्भुत श्रंगार किया गया। ऐसी मान्यता है कि भगवान हनुमान शिव का ही एक रूप हैं। सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती में हनुमान स्वरूप में भगवान महाकाल को भस्मी रमाई गई और फिर ढोल नगाड़े और घंटी घडिय़ालों के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

शहर के हनुमान मंदिरों में जन्मोत्सव की गंूज

सुबह से ही शहरभर के हनुमान मंदिरों में ….जय हनुमान ग्यान गुन सागर के जयकारे गूंजते रहे। धर्मप्रेमियों का तांता सुबह से लेकर रात तक लगा रहा। हालांकि देशभर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन धर्मधान्य नगरी उज्जैयिनी में तो हर त्योहार खास मनाया जाता है।

हनुमान जी का उज्जैन से वास्ता होने के कारण भी यहां पर हनुमान जी की अष्टमी के साथ-साथ जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाता है। शहर के सिद्धवीर हनुमान, मायापति हनुमान, खेड़ापति हनुमान, खड़े हनुमान, गेबी हनुमान सहित अन्य मंदिरों हवन पूजन भंडारे के आयोजन होते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मतदान से पहले बैंक को बदनाम करने का षडय़ंत्र

Sat Apr 16 , 2022
 उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री चंदेल ने रखा बैंक का पक्ष उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक मर्यादित उज्जैन के संचालक मंडल के चुनाव के लिए रविवार को मतदान होना है। मतदान से ठीक एक दिन पहले जनता नगर में रहने वाले रविशंकर पवार ने बैंक की […]