हरभजन सिंह ने मांगी माफी, कहा- मैं सिख हूं, जो भारत के लिए लड़ेगा, इसके खिलाफ नहीं

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हरभजन सिंह ने अपनी विवादित इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए सबसे माफी मांगी है। भज्जी ने सोशल मीडिया पर अपना माफीनामा शेयर किया है। दरअसल भज्जी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऑपरेशन ब्लू स्टार की 37वीं वर्षगांठ पर स्वर्ण मंदिर के अंदर मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले को श्रद्धांजलि दी और उन्हें ‘शहीद’ बताया। भज्जी ने माफी मांगते हुए कहा है कि उन्होंने भारत के लिए 20 साल अपना खून-पसीना बहाया है और कभी भी ऐसी किसी बात को सपोर्ट नहीं करेंगे, जो भारत के खिलाफ हो।

भज्जी ने हालांकि इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की गई पोस्ट में साफतौर से भिंडरावाले का नाम नहीं लिया था। बता दें कि ऑपरेशन ब्लू स्टार को 1 जून से 8 जून 1984 तक अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अंजाम दिया गया था। यह भारतीय सेना की ओर से किया गया एक बड़ा मिशन था। भज्जी ने अपने माफीनामे में लिखा, ‘मैंने कल जो इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी, उसके लिए सफाई देता हूं और माफी मांगता हूं। यह एक व्हाट्सऐप फॉरवर्ड था, जो मैंने जल्दी में बिना समझे और बिना यह जाने शेयर कर दिया कि इसका मतलब क्या है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘यह मेरी गलती थी और मैं इसको स्वीकार करता हूं। इस पोस्ट में जो तस्वीर है, मैं उन लोगों को किसी भी तरह से सपोर्ट नहीं करता हूं। मैं सिख हूं, जो देश के लिए लड़ेगा, ना कि देश के खिलाफ। देशवासियों की भावनाएं आहत करने के लिए मैं बिना किसी शर्त माफी मांगता हूं। अपने देशवासियों के खिलाफ मैं ना किसी ग्रुप को सपोर्ट करता हूं और ना ही कभी करूंगा। मैंने इस देश के लिए 20 साल खून और पसीना बहाया है, मैं कभी किसी ऐसी बात को सपोर्ट नहीं करूंगा, जो भारत के खिलाफ होगी। जय हिंद’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभी देशवासियों को लगेगा फ्री टीका, केंद्र की होगी पूरी जिम्मेदारी: PM

Mon Jun 7 , 2021
देश के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी: 21 जून से सबको फ्री टीका, राज्यों को खरीद कर देंगे वैक्सीन नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने कोपनरोना संकट को लेकर देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी देश इससे लड़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने […]