हरसिद्धि के पास ठेले वालों में चले हथियार, 2 घायल

घायल महिला और पुरुष को घायल हालत में भर्ती कराया

उज्जैन, अग्निपथ। हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र में ठेला लगाने वाले दो परिवारों के बीच रविवार को झगड़ा हो गया। इनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले, एक महिला और एक पुरूष घायल हो गए। इन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

हरसिद्धी मंदिर शक्तीपीठ के सामने ठेला लगाने वाले कन्हैयालाल रोजाना की तरह अपनी दुकान पर बैठे थे। रविवार की दोपहर पड़ोस में ही ठेला लगाने वाली गोदावरीबाई का बेटा इनके पास पहुंचा और सरिए से कन्हैयालाल के सिर पर वार कर दिया।

कन्हैयालाल का बेटा भी उठा और उसने गोदावरीबाई के सिर पर लाठी जड़ दी। दोनों ही परिवारों के लोग आपस में भिड़ लिए और एक-दूसरे पर सरिए और लाठी से वार करने लगे। आसपास के दुकानदारों ने इन्हें अलग किया। हरसिद्धी मंदिर के पास झगडे की सूचना पर महाकाल पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घायल कन्हैयालाल और गोदावरीबाई को अस्पताल भिजवाया।

इन दोनों ही परिवारों के पास-पास ही धार्मिक सामग्री विक्रय के ठेले लगाते है। ठेले के सामने ठेला लगाने की बात पर इनके बीच विवाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभिनेत्री पूनम झंवर ने वर की कामना को लेकर किए महाकाल दर्शन

Sun Jun 19 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। ओ माय गॉड और मोहरा सहित 40 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री पूनम झंवर रविवार को महाकाल मंदिर पहुंची। यहां पंडित संजय पुजारी ने पूजन अर्चन करवाया। गर्भगृह में पंचामृत अभिषेक के बाद आरती की गई। वे नंदी हाल में शिव आराधना में लीन दिखाई […]