हादसा: रिश्तेदार की गमी में शामिल होकर उज्जैन लौट रहे बुजर्ग दंपति सहित तीन की मौत

बसंत विहार कॉलोनी उज्जैन निवासी राजेंद्र सिंह जौदान (65) अपनी पत्नी विजय (60) के साथ गंजबासौदा में एक गमी में बैठने के लिए गए थे। वहां से रात 12.30 उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। रायसेन-भोपाल बायपास पर फिल्टर प्लांट के पास उनकी कार एक डंपर से टकरा गई है, जिससे पति-पत्नी के साथ ड्राइवर विवेक झाझरिया पुत्र नरेंद्र झाझरिया 21 साल निवासी झुग्गी नेहरु नगर नागझिरी उज्जैन की भी मौत हो गई है।   टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं डंपर पूर्व बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष भंवर लाल पटेल का बताया जा रहा है।

रायसेन कोतवाली टीआई जगदीश सिंह सिद्धू ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की रात ढाई बजे डंपर और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग दंपती समेत ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। यह लोग गंज बासौदा से उज्जैन वापस लौट रहे थे। तीनों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर क्यों हुई, यह साफ नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक माह से नहीं आए नल, पानी के लिए भटक रहे लोग

Thu Jun 24 , 2021
आधा दर्जन वार्डो में जलसंकट, निजी जलस्त्रोतों के भरोसे बेरछावासी बेरछा। ग्राम पंचायत बेरछा के 20 वार्डो में से आधा दर्जन से अधिक में जलसंकट जून के अंतिम सप्ताह में भी बरकरार है। जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में शुमार होने बेरछा पंचायत […]
jalsankat