हिमाचल प्रदेश के चंबा में गहरी खाई में लुढ़की बस, 8 लोगों की मौत, भीषण हादसे में बीनने पड़े परखच्चे

देहरादून। हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सब के दिलों को हिलाकर रख दिया। एक बस के सड़क से फिसलकर गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 13 घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि हादसा इतना खतरनाक था कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने चंबा से 60 किलोमीटर दूर टिसा के एक अस्पताल में रास्ते में दम तोड़ दिया। निजी बस से जुड़ा यह हादसा बौंसी-तीसा रोड पर हुआ।

चम्बा के पुलिस अधीक्षक एस. अरुल कुमार ने बताया कि हादसा बुधवार सुबह तीसा उपमंडल में हुआ। तीसा के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) महिंदर सिंह ने कहा कि बस की चपेट में आने से गांव वाले लोग घटनास्थल पर भाग गए और पीड़ितों को बचाने लगे। “प्रशासन ने दुर्घटनास्थल पर टीमों को भी रवाना किया है। बचाव जारी है, उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। साथ ही यह भी कहा कि घायलों में से 13 को तीसा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से चार को चंबा के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए सदन को बताया कि तीसा में कॉलोनी मोड़ के पास सुबह करीब सवा 10 बजे एक बस के 200 मीटर गहरे खड्ड में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: मनोहर सरकार पर अविश्वास सदन में प्रस्ताव पेश करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा बोले-सीक्रेट वोटिंग हो

Wed Mar 10 , 2021
CM खट्टर और डिप्टी CM का दावा-नहीं गिरेगी सरकार चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस ने मनोहर खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। स्पीकर की अनुमति के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने प्रस्ताव पर बोलना शुरू […]

Breaking News