होटल में तांकझांक पर तीन पर एफआईआर

कोलकाता के दंपती को बाहर से देख रहे थे कर्मचारी

इंदौर, अग्निपथ। होटल में ठहरे दंपती को पता नहीं था कि कोई उन्हें देख रहा है। पत्नी को शक हुआ तो उसने पति से शिकायत की। इसके बाद होटल प्रबंधन से सीसीटीवी चेक करने के लिए दंपती ने कहा तो तीन लोग उनके कमरे में ताक-झांक करते नजर आए। तीनों होटल के ही कर्मचारी हैं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौराहे के पास होटल सोलारिस का है। होटल में कोलकाता निवासी दंपती ठहरे हुए थे। शुक्रवार को होटल के तीन वेटर कमरे के कांच में झांक रहे थे। पत्नी को शक हुआ तो होटल प्रबंधन को शिकायत की गई और फिर सीसीटीवी फुटेज से आरोपी कर्मचारियों का खुलासा हुआ।

ये बोले टीआई

भंवरकुआं थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि एक दंपती होटल में रुके हुए थे। उन्होंने देखा कि होटल के तीन कर्मचारी उनके कमरे के कांच में से देखने की कोशिश कर रहे हैं। जब होटल के एडमिन से सीसीटीवी फुटेज में तीनों कर्मचारी अनाधिकृत रूप से कमरे में झांक कर दंपती को देख रहे थे। शिकायत पर कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी कर्मचारी कल्याण सिंह अहिरवार निवासी जिला विदिशा, सोनू अहिरवार निवासी जिला खरगोन, ह्देश पटेल निवासी सिवनी मालवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भस्मारती निरीक्षक ने कम्प्यूटर आपरेटर की जमकर ली क्लॉस

Sat Dec 31 , 2022
शराब की दुर्गंध आने पर उतारी लू, ड्यूटी से घर वापस भेजा उज्जैन,अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में थर्टी फस्र्ट की सुबह-सुबह कम्प्यूटर आपरेटर को भस्मारती निरीक्षक ने थप्पड़ जड़ दिये। दोनों में जमकर जूतम पैजार हुई। कम्प्यूटर आपरेटर अपने आपे में नहीं था। उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ […]

Breaking News