पुलिस पर हमला:विवाद सुलझाने गई महिला टीआई सहित पुलिसकर्मियों से व्यापारी ने की झूमाझटकी, दो पुलिसकर्मियों को आई हल्की चोट

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक किराना शॉप कीपर के परिवार ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस यहां दो पक्षों के विवाद को सुलझाने गई थी। जहां एक पक्ष ने पुलिस के साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं महिला टीआई और सब इंस्पेक्टर के साथ भी झूमाझटकी की। विवाद में दो सिपाहियों को हल्की चोट आई है। पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

टीआई अमृता सोलंकी के अनुसार देर रात गश्त पर थी। इसी दाैरान सूचना मिली थी थाने के पास ही दाे पक्षों में विवाद चल रहा है। इस पर टीम के साथ मौके पर पहुंची, जहां मेडिकल व्यवसायी का कहना था कि सामने रहने वाले किराना व्यवसायी का परिवार उनके यहां की महिलाओं से अभद्रता कर रहा था। इस पर टीआई ने किराना व्यवसायी परिवार को समझाने की कोशिश की तो वे बहस करने लगे। इस पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया और थाने चलने को कहा। इस पर परिवार की एक महिला और तीन पुरुष पुलिस से ही उलझ लिए। उन्होंने झूमा-झटकी शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर और बल बुलाया गया। इसके बाद भी आरोपी परिवार हुज्जत करने से बाज नहीं आया और थाने जाते तक विवाद करता रहा। मामले में एक महिला सहित 4 के चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजस्थान में किसान आंदोलन:शाहजंहापुर पर किसानों ने सवा किमी. तक हाइवे को सिंघु बार्डर की तरह घेर रखा, गर्म पानी से रोटी बनाने तक के लिए मशीनें

Mon Dec 21 , 2020
अलवर। कृषि कानूनों के विरोध में अलवर के शाहजहांपुर- खेड़ा हरियाणा बॉर्डर पर चल रहा किसान आंदोलन भी अब सिंघु बॉर्डर की तरह बड़ा हाेने लगा है। यहां अब किसान आंदोलन की लंबी तैयारी कर रहे हैं। यहां पानी गर्म करने से लेकर रोटी बनाने तक की मशीन लग चुकी […]

Breaking News