10 वीं की छात्रा स्कूल परिसर से लापता

उज्जैन,अग्निपथ। दशहरा मैदान शासकीय स्कूल परिसर से 10 वीं की एक छात्रा लापता हो गई। गुरुवार दोपहर हुई घटना में माधवनगर पुलिस जांच कर रही है।

बताया जाता है कि चंदेसरा निवासी छात्रा शिवानी पिता मनोहर दशहरा मैदान स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10वीं पड़ती थी। वह गुरुवार सुबह 10 बजे पिता के साथ स्कूल जाने के लिए ई रिक्शा से घर से निकली। पिता ने उसे मुंगी तिराहे पर छोड़ दिया। दोपहर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की। नहीं मिलने पर माधवनगर थाने में शिकायत की।

मामले में पुलिस ने क्षेत्र के सीसी टीवी फूटेज खंगाले ते शिवानी पैदल स्कूल की ओर जाती दिखी। साथी छात्राओं ने ाी उसे स्कूल परिसर में दिखने का कहा। वहीं स्कूल प्रशासन ने बताया कि शिवानी स्कूल नहीं आई। शिवानी के परिजनों के अनुसार उसके पास मोबाइल नहीं है। वह दोपहर ढाई बजे तक घर पहुंचती है। वह फैल हो गई बावजूद उसे किसी ने डांट-डपट नही की थी। ऐसी स्थिति में उसके लापता होने से परिजन सदमे में है। मामले में पुलिस सभी स्तर पर जांच कर रही।

सागर से भाग आया था नाबालिग

उज्जैन,अग्निपथ। महाकाल मंदिर क्षेत्र से शुक्रवार सुबह नाबालिग को पकड़ा गया। जो तीन दिन पहले सागर से भागकर आ गया था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज होना सामने आया है। श्रावण मास में महाकाल पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही है। इस दौरान एक नाबालिग दिखाई दिया। जिसे संदेह के आधार पर पकड़ा गया और पूछताछ की तो उसने अपना नाम चंद्रभान पिता मनोहर कुर्मी (14) निवासी ग्राम आमेर सागर होना बताया।

लापता गुमशुदगी भी दर्ज

उसका कहना था कि तीन दिन पहले ट्रेन में बैठकर आ गया था। दिन में हार-फूल की टोकरी बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने परिजनों की जानकारी लेकर संपर्क किया तो सामने आया कि चंद्रभान 8 वीं का छात्र है। उसके लापता होने पर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई है। परिजन सागर पुलिस के साथ नाबालिग को लेने के लिये उज्जैन आ गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रद्धालुओं के बेग लेकर गायब हुआ दुकानदार

Fri Aug 5 , 2022
महाकाल दर्शन कर लौटे भक्त जब अपना सामान लेने दुकान पर पहुंचे तो दुकान और दुकानदार दोनों गायब थे।