100 लोगों को 20 करोड़ की चपत लगाकर दंपत्ति फरार

  • हर सप्ताह 20 प्रतिशत मुनाफे के लालच में फंसे आंजना समाज के लोग

  • भाई ने बचाने के लिए गुमशुदगी दर्ज करवा दी

  • पांच लोगों ने दो करोड़ ठगने की शिकायत की

उज्जैन,अग्निपथ। मात्र कुछ माह में करोड़पति बनाने का झांसा देकर एक दंपत्ति ने आंजना समाज के 100 लोगों को करीब 20 करोड़ की चपत लगा दी। ठगी के बाद फरार आरोपी को बचाने के लिए उसके वकील भाई ने गुमशुदगी दर्ज करवा दी। समाज के ही युवक के हाथों ठगी का शिकार हुए पीडि़तों ने पहले रकम वापसी के प्रयास किए। उम्मीद खत्म होने पर पांच लोगों ने नानाखेड़ा थाने में पूरे परिवार के खिलाफ शिकायत कर दी।

पुलिस के मुताबिक मालनवासा निवासी आनंद भटोल, उसकी पत्नी कविता, भाई वकील धर्मेंद्र व पिता मांगीलाल के खिलाफ हाल ही में बसंत विहार के मनीष आंजना, अमन व ओमप्रकाश ने 65 लाख रुपए ठगने की शिकायत की। मामले में पांच अन्य लोगों ने भी आंनद और कविता पर दो करोड़ रुपए हड़पकर भागने का आरोप लगाया।

मामले में पुलिस ने खोजबीन की तो पता चला आनंद आजंना समाज का है और वह अपने ही समाज के करीब 100 लोगों को 20 करोड़ से अधिक की चपत लगाकर फरवरी में फरार हुआ है। उसके लापता होने पर भाई धर्मेंद्र ने नागझिरी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवा रखी है।

ऐसे बनाया ठगी का शिकार

पुलिस को जांच में पता चला आनंद ने समाजजनों को बताया वह अनाज मंडी व्यापारियों के के्रडिट कार्ड का काम करता है, इसमें बड़ा फायदा बताते हुए झांसा दिया कि उसके साथ धंधे में रकम लगाने पर 20 फीसदी प्रति सप्ताह लाभ देगा और मूल रकम जस का तस रहेगी। दिसंबर 2020 से लोगों ने उसे रुपए देना शुरू किए। शुरू में एक लाख देने वाले को 20 हजार रुपए देने लगा तो दूसरे भी फंसते गए। फरवरी 2021 तक 20 करोड़ से अधिक राशि एकत्रित होते ही वह पत्नि के साथ भाग गया।

60 करोड़ तक जा सकती ठगी गई राशि

पुलिस के अनुसार आनंद को जिन लोगों ने नकद राशि दी वह थाने तक नहीं पहुंच रहे, लेकिन जिन्होंने अकाउंट व ऑन लाइन पैमेंट किया उनमें से कुछ दबंगों को उसने राशि वापस लौटा दी। जिन लोगों के रुपए वापस नहीं मिले उन्होंने अप्रेल माह से मय प्रमाण शिकायत करना शुरू की, लेकिन लॉक डाउन के कारण जांच नहीं हो सकी। अब फरियादी बढ़ते जा रहे हैं। जांच के बाद केस दर्ज होने तक ठगी की राशि 60 करोड़ तक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माधव नगर अस्पताल में अब सामान्य मरीजों का भी होगा इलाज, आर्थो-आई वार्ड भी होंगे संचालित

Thu Jun 17 , 2021
कोविड के लिए दो वार्ड रहेंगे आरक्षित उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन शहर में कोराना मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। इसी को देखते हुए माधव नगर अस्पताल में अब सामान्य वार्ड फिर से संचालित होना शुरू हो जाएंगे। एक-दो दिन में सामान्य मरीज भी अपना इलाज माधव नगर […]