नलखेड़ा दर्शन करने आए भोपाल के युवक की कार लखुंदर नदी की पुलिया पर लटकी मिली, कार चालक लापता

नदी में गिरने की आशंका में पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

नलखेड़ा, अग्निपथ। भोपाल से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए एक युवक की कार ग्राम ताखला के समीप लखुंदर नदी के पुलिया पर लटकी मिली। कार का ड्राइवर साइड का गेट खुला हुआ था और युवक गाड़ी में नहीं पाया गया। इस आधार पर पुलिस को आशंका है कि युवक नदी में गिर पड़ा। रविवार देर शाम तक उसकी तलाश की गई।

नगर से 15 किलोमीटर दूर ग्राम ताखला में लखुंदर नदी के रपटे पर रविवार को एक सफारी कार (एमपी 04 सीसी 2388) लटकी हुई व ड्राइवर साइड का गेट खुली स्थिति मेंं देख ग्रामीणों ने डायल-100 पर जानकारी दी। मौके पर पहुंची नलखेड़ा पुलिस को तलाशी लेने पर कार में कोई नहीं था लेकिन अंदर दो मोबाइल मिले। मोबाइल फोन लगाने पर पुलिस को कार सवार युवक की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस कार में सवार युवक के परिजनों को सूचना दी गई सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कार सवार गंगाराम पिता नन्नु साहू (40) निवासी बेरसिया भोपाल का मां बगलामुखी मंदिर पर आना जाना लगा रहता था। शनिवार को दोपहर मेंं बेरसिया से नलखेड़ा युवक मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन पूजन करने आया था।

रात्रि मेंं रपटा पार कर रहा था कार सवार
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार मां बगलामुखी मंदिर मेंं हवन पूजन करने के बाद युवक गंगाराम रात 11: 30 बजे के करीब बेरसिया जाने के लिए लखुंदर नदी स्थित उक्त रपटे से गुजर रहा था। पुलिस का अनुमान है कि रपटे पर काई अधिक के कारण फिसलन होने से कार का पहिया फिसल गया होगा। कार को नदी मेंं लटकती देख खुद को बचाने के लिए गंगाराम ने ड्राइवर साइड का गेट खोलकर कार से उतरने के प्रयास में नदी मेंं जा गिरा होगा। परिजनों के अनुसार युवक को तैरना भी नहीं आता था।

पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
पुलिस ने आशंका के आधार पर कार सवार युवक को तलाशने के लिए लखुंदर नदी मेंं जिला मुख्यालय आगर से गोताखोरों की टीम बुलाई गई। शनिवार देर शाम तक नदी मेंं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन युवक का कोई पता नहीं लगा। पुलिस द्वारा रविवार को भी कार सवार युवक की तलाश मेंं अंधेरा होने तक लखुंदर नदी मेंं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन उसके बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया अब पुलिस द्वारा सोमवार को प्रात: युवक की तलाश मेंं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

अस्वस्थ होने के बाद भी घटनास्थल पर डटे रहे थाना प्रभारी
नलखेड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार पुरोहित पिछले दो-तीन दिनों से बुखार के चलते अस्वस्थ हैं। उसके बाद भी कार सवार युवक की तलाश मेंं रविवार को दिन भर जिला मुख्यालय आगर से आई रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर डटे रहे।

हाईवे को जोड़ता है लखुंदर नदी का यह रपटा
ग्राम ताखला में स्थित यह रपटा सुसनेर-जीरापुर-खिलचीपुर स्थित हाईवे को जोड़ता है। उक्त मार्ग भोपाल के लिए सीधा पहुंच मार्ग हैं इस कारण अधिकांश लोग इस मार्ग से जीरापुर होते हुए भोपाल जाते हैं। संभवत: कार सवार युवक भी इसी मार्ग से आया होगा और इसी मार्ग से वापस जा रहा होगा। तभी यह घटना घटित हुई होगी। उल्लेखनीय है कि यह रपटा दिग्विजयसिंह सरकार के समय मेंं पूर्व विधायक वल्लभभाई अंबावतिया द्वारा सूखा राहत कार्य के तहत निर्माण कराया गया था। यह रपटा हाईवे के साथ-साथ आगर एवं राजगढ़ जिले के साथ-साथ राजस्थान को भी जोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला कांग्रेस ने किया शिक्षिकाओं का सम्मान

Sun Sep 5 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस 5 सितंबर शिक्षक दिवस के रूप में महिला कांग्रेस द्वारा मनाया गया। प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल के निर्देशानुसार उज्जैन शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अंजु जाटवा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस द्वारा शासन हाई स्कूल की प्राचार्या व शिक्षिकाओं […]

Breaking News