12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्त में आये दो युवक

उज्जैन, अग्निपथ। नीलगंगा पुलिस ने हरिफाटक ब्रिज के नीचे से 2 युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा है। जिनके पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेजा दिया गया।

नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने बताया कि रविवार रात 12 बजे ब्रिज के नीचे सांची पाइंट की आड़ में खड़े 2 युवकों के पास मादक पदार्थ होने की सूचना मिलने पर एसआई लक्ष्मण उईके, प्रधान आरक्षक राहुल कुशवाह, दिग्विजय सिंह, विनोद ठाकुर, अनिल पंचोली के साथ घेराबंदी गई। अंधेरे में खड़े युवको ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। टीम ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक प्लास्टिक की पॉलीथिन बरामद हुई। जिसमें स्मैक भरी हुई थी। थाने लाने पर स्मैक की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये होना सामने आई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में प्रकरण दर्ज किया गया। पूछताछ में एक का नाम कालू उर्फ सावन पिता राकेश और दूसरा मोहित उर्फ मोनू पिता सोनू बागड़ी निवासी राजीव रत्न कालोनी होना सामने आया। टीआई कुरील के अनुसार कालू का परिवार मादक पदार्थ तस्करी में काफी समय से शामिल है। उसके पिता राकेश और मां पूजा को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पूछताछ में मिला तस्कर का सुराग

बताया जा रहा है कि स्मैक के साथ गिरफ्त में आये दोनों युवको से तस्कर का सुराग पुलिस को मिला है, जिसकी तलाश की जा रही है। तस्कर उज्जैन आकर मादक पदार्थ युवको को उपलब्ध कर रहा था। उसके गिरफ्त में आने पर कुछ ओर लोगों के नाम सामने आ सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो गुटों के झगड़े में बीचबचाव करने गए युवक की चाकू मारकर हत्या

Mon Jul 11 , 2022
आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर किया प्रकरण दर्ज देवास, अग्निपथ। शहर के बाहरी क्षेत्र न्यू देवास में रविवार देर रात दो गुटों के झगड़े में बीचबचाव करने व समझाइश देने गए एक युवक व उसके साथी पर आरोपियों ने मिलकर हमला कर दिया। चाकू से गंभीर चोट लगने से एक […]