2 बाइक में भिड़ंत, एक की मौत 3 घायल

उज्जैन, अग्निपथ। शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे युवक की सामने से आई बाइक से भिड़ंत के बाद मौत हो गई। बाइक पर सवार रिश्तेदार महिला और सामने बाइक सवार 2 युवक घायल हुए है। तीनों का उपचार जिला अस्पताल लाया गया था।

राघवी थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार रात जागोटी और बेलाखेड़ी के बीच 2 बाइक में आमने-सामने भिडं़त हो गई थी। दोनों काफी तेज रफ्तार में थे। दुर्घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो चुकी थी। महिला सहित 2 अन्य युवक घायल थे। जिन्हे उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों युवक अस्पताल से प्राथमिक उपचार करने के बाद चले गये। घायल महिला से पूछताछ में उसका नाम रुकमाबाई होना सामने आया। मृतक उसका रिश्तेदार अरुण पिता कैलाशनारायण शर्मा (30) रिश्तेदार था।

दोनों ग्राम डाबरी शादी में शामिल होने के बाद अपने गांव बेलाखेड़ा लौट रहे थे। शनिवार सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। दुर्घटना में घायल 2 अन्य युवको की तलाश उनकी बाइक नम्बर के आधार पर की जा रही है।

उपचार के दौरान वृद्ध की मौत

सप्ताहभर पहले गुना से मांगीलाल पिता रामप्रसाद (53) और लालजीराम (50) को परिजन सडक़ दुर्घटना में घायल होने पर उपचार के लिये आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। शनिवार तडक़े मांगीलाल की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज की सूचना पर चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। लालजीर राम का उपचार चल रहा है। चिमनगंज पुलिस मामले की जांच गुना पुलिस को सौंपेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिता को गाड़ी देने जा रहे दोस्तों पर गिरा पेड़

Sat May 21 , 2022
कोठी रोड पर हादसा, बाइक-एक्टिवा क्षतिग्रस्त उज्जैन, अग्निपथ। बाइक और एक्टिवा पर सवार 2 दोस्त कोठी रोड से गुजरते समय पेड़ गिराने पर हादसे का शिकार हो गये। दोनों की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटनाक्रम के बाद पुलिस मौक पर पहुंच गई थी। शहर में शुक्रवार रात से ही तेज […]
Ujjain tree fall on scooter bike 21 05 22