24 घंटे में पकड़ाये बदमाश, चोरी का हुआ खुलासा

नशे के आदी है दोनों, रिमांड पर होगी पूछताछ

उज्जैन, अग्निपथ। किराना दुकान में वारदात करने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे में गिर तार किया है। बदमाशों से हजारों का सामन और चोरी की गई चिल्लर जब्त हुई है।

मक्सीरोड पंवासा में बुधवार-गुरुवार रात बदमाशों ने भारती किराना स्टोर का ताला तोडक़र चोरी को अंजाम दे दिया था। वारदात के बाद गुरुवार दोपहर में पंवासा थाना पुलिस ने दुकान संचानक मोहनलाल नरवानी निवासी सिंधी कालोनी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। 2 संदिग्ध दिखाई दिये तो तलाश शुरु की गई।

शुक्रवार दोपहर प्रतापनगर में रहने वाले लोकेश उर्फ सन्नाटा और अरुण देवड़ा को पकड़ा गया। थाने लाकर पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 26 हजार कीमत की चाकलेट, घी के पैकेट, चायपत्ती के पैकेट, कास्मेटिक्स प्रोडेक्स क्रीम-पावडर जब्त करने के साथ चुराई गई 661 रुपये की चिल्लर बरामद की है। 24 घंटे में वारदात का खुलासा करने में थाने के प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया, प्रधान आरक्षक नितिन चौहान, आरक्षक वीरेंद्र जाट, अविनाश भारद्वाज की भूमिका रही है।

नशे के लिये करते है वारदात

बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश नशे के आदी है, शौक पूरा करने के लिये वारदात को अंजाम देते है। लोकेश के 3 से 4 अपराध पूर्व में दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। दोनों के अन्य थानों से अपराधिक रिकार्ड मांगे गये है। दोनों को न्यायालय में पेश कर पंवासा क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्दयी मॉ: तीन माह की मासूम बेटी को होद में डूबोकर मार डाला, गिरफ्तार

Fri Oct 22 , 2021
इंटरनेट पर देखा डुबो कर कैसे मारते और 10 दिन पहले घटना को अंजाम दे दिया उज्जैन,अग्निपथ। खाचरौद में 10 दिन पहले हुई तीन माह की बच्ची की हत्या का शनिवार को खुलासा हो गया। घटना को मृतिका की मॉ ने ही अंजाम दिया था। वारदात उसने इंटरनेट से तरीका […]

Breaking News