जिला अस्पताल में संदिग्ध महिला पकड़ाई, आधा दर्जन मोबाइल मिले

उज्जैन,अग्निपथ। जिला अस्पताल से रविवार को एक महिला संदिग्ध हालत में पकड़ाई है। उसके पास आधा दर्जन से अधिक पुराने व बंद मोबाइल मिले हैं। मामले में कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार दोपहर डॉ. दीपक शर्मा की ड्यूटी थी। इस दौरान रानी नामक अधेड़ महिला खुद को बीमार बताते हुए दो बच्चे के साथ पहुंची थी। स्वस्थ होने के कारण भर्ती नहीं करने पर भी वार्ड में घुसने का प्रयास करने पर सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोक लिया।

सूचना पर अस्पताल चौकी के पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली तो उसकी थैली में आधा दर्जन की पेड, एंड्राईड मोबाइल और सब्जी काटने के दो चाकू मिले। रानी को संदिग्ध होने पर कोतवाली के हवाले कर दिया।

एएसआई चंद्रभान सिंह ने बताया कि मोबाइल बंद और कुछ टूटे होने के कारण सायबर से पता नहीं चल सकता। महिला से पूछताछ कर रहे हंै कि वह मोबाइल कहां से क्यों लाई। मामले में कोई शिकायतकर्ता भी सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बसपा नेता को हत्या कर नदी मेें फेंका था, दोनों आरोपी रिमांड पर

Sun Jun 13 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। बसपा नेता हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नई बात सामने आई है। दोनों ने कबूला की हत्या अन्य जगह कर लाश को नदी में फेंका था। भाटपचलाना पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोबाइल व खून सने कपड़े जब्त कर दोनों को रविवार शाम एक दिन के रिमांड […]