27 वें दीक्षांत समारोह में 208 दीक्षार्थियों को मिले पदक और उपाधियां

उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय के 27 वें दीक्षांत समारोह में बुधवार को कुल 208 विद्यार्थियों को पदक व उपाधियां प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले थे लेकिन देरी होने की वजह से वे समारोह में शामिल नहीं हो सके। उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में समारोह सपन्न हुआ।

विक्रम विवि के स्वर्ण जयन्ती सभागार माधव भवन प्रशासनिक परिसर में कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि नीति आयोग के सदस्य एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के कुलाधिपति डॉ.विजय कुमार सारस्वत थे। इसके अतिरिक्त बतौर विशिष्ट अतिथि सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल और वरिष्ठ शिक्षाविद मुम्बई के डॉ.मिलिन्द मराठे कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय ने दिया। इसके पश्चात समस्त अतिथियों का सम्मान शाल, तुलसी पौधे और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया। दीक्षान्त समारोह में वर्ष 2022 के पीएचडी उपाधिधारकों को डिग्री एवं 2022 की स्नातक परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक अतिथियों द्वारा प्रदाय किये गये।

इनमें 124 पीएचडी उपाधि प्राप्तकर्ता, 31 स्नातक और 53 स्नातकोत्तर स्तर के गोल्ड मेडलिस्ट शामिल थे। कार्यक्रम में डॉ.विजय कुमार सारस्वत और डॉ.मिलिन्द मराठे के द्वारा उद्बोधन दिया गया। इसके पश्चात कुलपति के द्वारा विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण करवाई गई। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन विक्रम विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ.प्रशांत पुराणिक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोन दिलाने और मकान बिकवाने के नाम पर ठगी

Thu Mar 23 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। एक शातिर बदमाश ने दो लोगों को अपने झांसे में लिया और उन्हे लोन दिलाने और मकान बिकवाने की बात कहकर एडवांस पैसे ले लिये। काफी दिनों तक दोनों का काम नहीं हुआ तो जानकारी जुटाई गई। शातिर बदमाश ने मोबाइल उठाना बंद कर दिया था। दोनों ने […]