व्यवस्था बढ़ाई: तीन विंडो से 1500 रुपए टिकट वितरण, 400 टिकट प्रतिदिन विक्रय

हर विंडो पर आधा-आधा घंटा का ब्रेक देकर दिया जा रहा टिकट, 750 रु. की विशेष दर्शन टिकट बड़ी संख्या में कटीं

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 1500 रु. विशेष दर्शन टिकट में नई व्यवस्था लागू किये जाने का अच्छा प्रभाव पड़ा है। जहां एक ओर श्रद्धालुओं की लाइन में भीड़ नियंत्रण हुआ है, वहीं व्यवस्था लागू किये जाने से पारदर्शिता बढ़ गई है। इस व्यवस्था से पंडे पुजारी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं और भीड़ का सैलाब भी टूटा नजर नहीं आ रहा है। इसके लिये तीन विंडो से टिकट वितरण किया जा रहा है। ऐसे में एक विंडो पर लगने वाली भीड़ का दबाव काफी कम हो गया है।

महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार से 1500 रु. विशेष दर्शन टिकट धारियों की नई व्यवस्था की गई थी। जिसमें स्कैनर के माध्यम से फोटो स्कैन कर टिकट पर चस्पा करने की व्यवस्था शुरू की गई थी। इससे श्रद्धालुओं की सभामंडप में लाइन नियंत्रित होना शुरू हो गई है। बुधवार से एक नई व्यवस्था और शुरू की गई जिसमें अब एक की जगह 1500 रु. विशेष दर्शन टिकट तीन विंडो से मिलना शुरू हो गई है। जब से यह व्यवस्था शुरू हुई है। श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक नियंत्रित होना दिखाई देने लगी है। पहले जहां एक विंडो पर लोग एकत्रित होकर टिकट नहीं मिलने पर हंगामा कर रहे थे। वहीं अब तीन विंडो वाली व्यवस्था लागू हो जाने से और अधिक भीड़ नियंत्रण दिखाई दे रहा है।

प्रतिदिन 750 की 400 टिकट कटीं

महाकालेश्वर मंदिर की इस व्यवस्था में पहले 1500 रु. विशेष दर्शन टिकट कर उपयोग किया जा रहा था। वहीं अब श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए 750 रु. में एक श्रद्धालु विशेष दर्शन टिकट भी विक्रय की जा रही है। इसको देखते हुए प्रतिदिन 750 रु. की लगभग 800 विशेष दर्शन टिकट कट रहीं हैं। इस तरह से 1500 रु. टिकट में दो व्यक्ति की मान से लगभग 400 टिकट काटी जा रही हैं। पंडे पुजारियों की 380 विशेष दर्शन टिकट इसमें जोड़ लें तो कुल 780 अर्थात 800 के लगभग 1500 रु. विशेष दर्शन टिकट दोपहर 2 बजे तक काटी जा रही हैं।

एक विंडो पर आधा घंटा का ब्रेक

एक बार टिकट काटने के बाद निश्चित आधा घंटे का वितरण में ब्रेक दिया जा रहा है। इससे एक विंडो पर भीड़ का ज्यादा लोड नहीं आ रहा है। कर्मचारी भी आराम से अपना काम कर रहे हैं। प्रोटोकाल और 250 रु. शीघ्र दर्शन टिकट सबसे अंतिम 4 नंबर विंडो पर कर दिया गया है। जहां से पहले 1500 रु. विशेष दर्शन टिकट दिया जा रहा था।

भीड़ और अवकाश वाले दिन देखना होगा

फिलहाल यह व्यवस्था काफी अच्छी नजर आ रही है। इससे जहां एक ओर पारदर्शिता का निर्माण हुआ है। वहीं टिकट विंडो पर लगने वाली भीड़ का दबाव भी काफी कम हो गया है। लेकिन फिलहाल अवकाश के दिनों में देखना होगा कि यह व्यवस्था किस तरह से मैनेज की जाती है। हाल के दिनों में भीड़ का दबाव भी मंदिर में कुछ कम हुआ है। लेकिन अवकाश वाले दिन यह व्यवस्था चल जाती है तो फिर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की यह व्यवस्था कारगर सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1500 रु. विशेष दर्शन टिकट पर नहीं डल रहे सीरियल नंबर

Thu Nov 17 , 2022
साफ्टवेयर अपडेट कराया जायेगा, सहायक प्रशासक ने पकड़ी गलती उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 1500 रु. विशेष दर्शन टिकट विंडो से वितरित तो किये जा रहे हैं, लेकिन कितनी संख्या में यह टिकट बांट रहे हैं और किस श्रद्धालु को कौन से सीरियल नंबर का टिकट दिया […]

Breaking News