351 दिन में 305 रूपये बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम

कांग्रेसियों ने दिया नारा ‘अबकी बार महंगाई की मार, भगाओ मोदी सरकार’

उज्जैन, अग्निपथ। इस वर्ष मोदी सरकार ने 351 दिनों में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 305 रूपये बढ़ा दिये, जो गैस सिलेंडर का भाव कांग्रेस सरकार में 450 रूपये था वह अब 980 में मिल रहा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को 2000 के पार पहुंचा दिया। मोदी राज में 8 करोड़ भारतीय 8 सालों में गरीबी रेखा के नीचे चले गए, 97 प्रतिशत लोगों की आय कम हो गई।

‘अबकी बार महंगाई की मार, भगाओ मोदी सरकार’ का नारा देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी ने घर चलो, घर-घर चलो अभियान बुधवार को अरविंद नगर से प्रारंभ किया। वार्ड प्रभारी कैलाश बिसेन ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी ने किया।

इस दौरान पूर्व सत्यनारायण पंवार, सभापति आजाद यादव, विवेक यादव, योगेश शर्मा, सुनील कछवाय, वरूण शर्मा, अरूण वर्मा, पुरषोत्तम कहार, सुनील जैन, अर्जुन मालवीय, अंकित सोनी, राजेश चौहान, जितेंद्र गोयल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कैलाश बिसेन ने बताया कि अभियान में आम जन को प्रदेश तथा देश में बैठी भाजपा सरकार द्वारा आम आदमी के साथ की जा रही धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी। पत्रक के माध्यम से घर-घर तक लोगों को भाजपा की दमनकारी नीतियों के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भडक़ गए ‘मनीराम’, आयुक्त को छोडऩा पड़ी अपनी ही कुर्सी

Wed Mar 9 , 2022
नगर निगम में प्रोजेक्ट सेल की मीटिंग के दौरान कर्मचारी हुआ आयुक्त पर नाराज उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम में बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे अजीब स्थिति बन गई। निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता के चैंबर में निगम के ही एक कर्मचारी तैश में आकर घुसे और आयुक्त को खूब खरी-खोटी […]
नगर निगम विशेष सम्मेलन