सरकारी जमीन पर काटी थी कॉलोनी वकील और मुंशी को जेल भेजा

पांच माह पहले दर्ज केस में चालान पेश,जमानत पर सुनवाई आज

उज्जैन,अग्निपथ। धोखाधड़ी के केस में नागझिरी पुलिस ने अभिभाषक ओम प्रकाश नाहटा और उनकी मुंशी माणकलाल राठौर को मंगलवार सुबह जेल भेजा है। आरोप है कि दोनों ने करीब 8 साल पहले विक्रम नगर में सरकारी जमीन पर प्लाट काटकर बेंच दिए थे। प्रकरण में कोर्ट बुधवार को जमानत पर सुनवाई करेगी।

पुलिस रिकार्डनुसार महाकाल वाणिज्य केंद्र निवासी वकील नाहटा ने वर्ष 2014 में विक्रम नगर रेलवे स्टेशन के पास गांधीनगर में सरकारी जमीन पर कॉलोनी काटी थी। बाद में उन्होंने अपने मुंशी राठौर के साथ मिलकर प्लाट बेंच दिए थे। खरीददारों के मकान बनाने के बाद सरकारी जमीन पर कब्जे का पता चलने पर प्रशासन ने कुछ मकान तुड़वा कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

इसी के चलते नगर निगम के उपयंत्री राजेंद्र सिंह रावत ने 1 अप्रैल 2022 को नाहटा और राठौर के खिलाफ निगम एक्ट के तहत नागझिरी थाने में केस दर्ज किया था। प्रकरण में पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी की धारा लगाकर सीजेएम राजेंद्र सिंगार की कोर्ट में चालान पेश कर दिया। न्यायालय से आदेश होने पर मंगलवार सुबह नाहटा व राठौर को जेल भेज दिया। मामले में दोनों ने जमानत के लिए आवेदन दिया,जिस पर कोर्ट बुधवार को सुनवाई कर फैसला करेगी।

2.40 लाख की दर से बेंचे थे प्लाट

रहवासियों के अनुसार नाहटा ने उक्त जमीन पर 13 बाय 30 के 250 प्लाट काटे थे। प्रत्येक प्लाट 2.40 लाख रुपए में बेंचा था। खरीददारों ने 2014 में मकान बना लिए थे। उन्हें पीएम आवास का भी लाभ मिल गया था। बावजूद 27 जनवरी 2021 को प्रशासन ने सरकारी जमीन बताते हुए मालती परमार, भावना परिहार, देवकरण का मकान तोड़ दिया था,जिसका काफी विरोध हुआ था।

इन्होंने की थी शिकायत

बताया जाता है कि सरकारी जमीन पर कॉलोनी काटने पर सोनू मीणा, अरविंद मिश्रा व जगदीश ने नाहटा के खिलाफ शिकायत की थी। प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया था। पुलिस ने पहले निगम एक्ट में केस दर्ज किया था। जांच के बाद मामले में 420 लगाकर चालान पेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम: सीवरेज, सिटी बस और बिजली के टेंडर में डेढ़ी शर्ते

Tue Sep 6 , 2022
महापौर परिषद के सदस्यों ने की तीन विभागों की समीक्षा उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम महापौर मुकेश टटवाल और महापौर परिषद के 5 सदस्य अब तक नगर निगम का कामकाज समझ रहे थे। सभी अब एक्शन मोड में आ गए है। मंगलवार को महापौर परिषद के सदस्यों ने तीन अलग-अलग विभागों […]
नगर निगम विशेष सम्मेलन