41 दिनों बाद खुलेगा बिछड़ौद का बाजार, व्यापारियों को कोविड नियमों का पालन करना होगा

बिछड़ौद (चित्रांगन बोडाना) अग्निपथ । नगर के साथ ही घट्टिया तहसील के अन्तर्गत आने वाले सभी बडे कस्बों के बाजार आज 41 दिनों के बाद होंगे अनलॉक। अनुविभागिय अधिकारी गोविन्द दुबे के निर्देश पर नगर में पहुंचे तहसीलदार शिवराम कनासे, जनपद सीईओ रविकांत उईके, थाना प्रभारी विक्रम सिंह चैहान द्वारा नगर के बाजार में घूमकर निरीक्षण किया।

इसके बाद मुख्य चौक में व्यापारियों व ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि अभी कोरोना महामारी समाप्त नहीं हुई है, दुकानें खुलने के बाद भी सभी मास्क, सेनेटाईजर का उपयोग करे। अनावश्यक बाजार में ना घुमें। 1 जून से सुबह 6 से शाम की 6 बजे तक ही दुकानें संचालित होगी। प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा। नये आदेश तक साप्ताहिक हाट बाजार पर पूर्ण प्रतिबंध है। सब्जी, फल वाले भी फेरी लगाकर अपना धंधा कर सकते है।

वहीं बिना मास्क के कोई भी व्यापारी दुकान का संचालन न करे और न ही बिना मास्क वाले व्यक्ति को सामग्री दे। साथ ही निर्धारित समय के अलावा अगर दुकानों का संचालन करते पाए जाने पर प्रशासन द्वारा उक्त दुकान संचालक के विरुद्व कार्यवाही की जाएगी। सभी व्यापारीगण व नागरिकों को बिना वजह घर से बाहर निकलना मना है। अगर आवश्यक कार्य है तो बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकले और एक-दूसरे से दो गज की दूरी बना कर रहे। वहीं प्रशासन ने कोविड 19 वैक्सीन लगाने की लोगों व व्यापारियों से अपील की है की वो अपने नजदीक के वैक्सीन केन्द्र पर जाकर 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक नागरिक अपना टीकाकरण अवश्य कराए।

इस अवसर पर व्यापारी संघ के सदस्य श्यामलाल बोडाना अनिल जैन दुर्गाशंकर बोडाना सत्येंद्र सोलंकी किशोर प्रजापत सुभाष बोडाना शंकर प्रजापत धन्नालाल प्रजापत मनोज जैन दिलीप जैन राजेश सोलंकी सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुस्लिम कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी से मिले

Mon May 31 , 2021
बागली (नूर मोहम्मद शेख), अग्निपथ। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मुस्लिम कल्याण संगठन के जिला प्रभारी असलम शाह और उनके साथी संगठन के जिला अध्यक्ष नूर मोहम्मद शेख से मिलने बागली पहुंचे। शाह से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह लोहारदा के समीप बलिया गांव में शरारती तत्वों द्वारा पीर स्थान को […]