60 वर्ष से अधिक के पूर्व विद्यार्थी मिले, खेली गधा मार-सितोलिया

शासकीय देवासद्वार मराठी माध्यमिक विद्यालय पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन में देशभर से 70 से अधिक पूर्व विद्यार्थी आए, अपने अनुभव साझा किये

उज्जैन, अग्निपथ। 2 जून को सुबह 10 बजे पूर्व छात्र सम्मेलन प्रारम्भ हुआ। इस सम्मेलन मे देशभर से लगभग 70 से अधिक पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम सत्र में आपस में परिचय तथा अपने विद्यालय के बारे मे अनुभव साझा किए गए। दूसरे सत्र मे पूर्व विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मे कविताओं का पाठ किया। कुछ विद्यार्थियों ने गीत शेर शायरी और बचपन के किस्से बताए।

पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन मे मुंबई, पुणे, नागपुर, हैदराबाद, दिल्ली, पिम्परी, सीहोर, इंदौर और उज्जैन के पूर्व विद्यार्थी उपस्थित थे। सम्मेलन मे कई विद्यार्थि आपस मे 30 से 50 वर्षो के बाद मिले। सम्मेलन की विशेषता यह थी 1952 मे कक्षा 8वीं पास किए हुए डॉ दिवाकर बेर्गे, डॉ विजय महाडिक, अरुण कुलकर्णी, डॉ प्रभा चौधरी, अर्चना खरे (भावे), पदमाकर कालकर, डॉ गणेश केलकर, प्रभाकर नाइक सहित देवासद्वार मराठी विद्यालय में अध्ययन कर चुके कई प्रतिष्ठित पूर्व विद्यार्थी उपस्थित थे।

पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन के संयोजक अभय मराठे और डॉ उल्का यादव भावे ने बताया की उपस्थित पूर्व विद्यार्थियों की औसत आयु 60 से अधिक थी लेकिन सभी का उत्साह देखने लायक था। सभी ने अपने बचपन के दिनों को याद कर शाम को गधा मार सिटोलिया खेळ भी खेले। आज 3 जून को सुबह सम्मेलन स्थल पर देवासद्वार मराठी माध्यमिक विद्यालय मे पढ़ाने वाले 91 वर्षीय गुरूजी आदरणीय मधुकर गिरी सर का स्वागत सम्मान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जमीनी विवाद में चले हथियार, एक पक्ष के तीन घायल, दो की हालत गंभीर

Thu Jun 2 , 2022
देवास, अग्निपथ। शहर के बीएनपी थाना क्षेत्र के ग्राम कालूखेड़ी में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कुछ लोगों ने एकमत होकर चार लोगों पर हथियारों से हमला कर दिया। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया जहां से दो की हालत गंभीर होने […]