7 से फिर शुरू हो जाएगी इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन

रेलवे लाइन रेल सफर

गुजरात आवागमन करने वाले यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना संक्रमण की वजह से मार्च 2020 से ही बंद पड़ी इंदौर-गांधीधाम-इंदौर सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को 7 अगस्त से फिर से शुरू किया जा रहा है। इस ट्रेन के दोबारा शुरू होने से उज्जैन से गुजरात की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल जाएगी।

गाड़ी संख्या 20936 और 20935 इंदौर-गांधीधाम सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस हर रविवार को इंदौर से रात 11.30 बजे रवाना होकर वाया देवास रात 12.40 बजे उज्जैन आएगी। यहां इस ट्रेन को 5 मिनिट का स्टापेज दिया गया है। यह ट्रेन सोमवार दोपहर 1.55 बजे दाहोद होते हुए गांधीधाम पहुंचेगी।

वापसी में प्रति सोमवार गांधीधाम से शाम 6.15 बजे चलकर यह ट्रेन मंगलवार सुबह 7.10 बजे उज्जैन और 8.55 बजे इंदौर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन को पूर्ववत देवास, उज्जैन, रतलाम, दाहोद, गोधरा, नडिय़ाद, अहमदाबाद व विरमगाम स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन में दो सेकेंड ए.सी., 6 थर्ड ए.सी., 8 स्लीपर और 4 सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

ओखा-नाथद्वारा की भी दोबारा शुरूआत

ओखा से नाथद्वारा के बीच भी साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन की 10 अगस्त से दोबारा शुरूआत की जा रही है। यह ट्रेन द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, वाकानेर, सुरेंद्र नगर, अमदाबाद, नडिय़ाद, आणंद, छायापुरी, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच-चित्तोडग़ढ़, मावली रूट पर संचालित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोनल भाबोर अध्यक्ष, अकमाल सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने

Fri Jul 29 , 2022
एक तरफा जीत के बाद कांग्रेस ने निकाला भव्य विजयी जुलूस झाबुआ, अग्निपथ। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद आखिरकार कांग्रेस के खाते में दर्ज हुआ। कांग्रेस से छटवीं बार जिला पंचायत अध्यक्ष पर श्रीमती सोनल जसवंतसिंह भाबोर विजयी हुई है। उन्होंनेे अपने प्रतिद्वदी भाजपा उम्मीद्वार श्रीमती गीता चौहान को […]