8 किमी प्रतिघंटे से चली बर्फीली हवाओं से तापमान 2.5 डिग्री गिरा

दो तीन दिन तक रहेगा ऐसा ही मौसम

उज्जैन, अग्निपथ। मौसम नित नई करवट बदल रहा है। हाल ही में दो दिन पहले जहां दिन में गर्मी का अनुभव हो रहा था, वहीं अब दिन में भी कडक़ड़ाती ठंड का एहसास हो रहा है। ऐसा उत्तर की पहाडिय़ों पर हो रह बर्फबारी के कारण हो रहा है। बर्फीली हवा चलने के कारण मंगलवार को दिन का तापमान ढाई डिग्री गिर गया।

मौसम विभाग आगे दो तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जता रहा है।
कुछ दिन पहले ही मावठा गिरने के कारण दो तीन दिन धूप के दर्शन नहीं हुए थे और दिन का तापमान बड़ी गिरावट के साथ नीचे आ गया था। इसके बाद तापमान ने एक बार फिर ऊंचाइयों को छूने का प्रयास किया और लोगों ने दिन और रात के समय भी गर्म कपड़ों को पहनना गंवारा नहीं किया।

लेकिन एकाएक 6 दिसम्बर से दिन का पारा जम्मू काश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण डेढ़ डिग्री गिर गया। हालांकि रात का तापमान पिछले दिन की अपेक्षा यथावत रहा। वहीं 7 दिसम्बर को दिन का पारा फिर से ढाई डिग्री गिरकर 26.5 डिग्री से 24 पर पहुंच गया। लेकिन रात का पारा टस से मस नहीं हुआ। इस दौरान सुबह 4 और शाम को 8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं।

दो तीन दिन ऐसी ही रहेगी स्थिति

जम्मू काश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर होने और वहां से चलीं बर्फीली हवाओं के आने से दिन के पारे में कमी देखी जा रही है। जीवाजी राव वेधशाला अधीक्षक राजेन्द्र गुप्त का कहना है कि हवा की दिशा दो तीन दिन में बदल जाएगी तब कहीं जाकर तेज ठंड से निजात मिलेगी। हालांकि दिसम्बर माह चल रहा है और इस दौरान ठंड अपनी पीक पर रहती है। यदि पहाडिय़ों पर और बर्फबारी होती है तो इसका असर उज्जैन शहर पर भी पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

24 लाख से ज्यादा के गबन में दोषी कार्यपालन अधिकारी को 7 साल का सश्रम कारावास

Tue Dec 7 , 2021
देवास, अग्निपथ। चेक में हेराफेरी कर 24 लाख रुपये से ज्यादा का गबन करने के मामले में कोर्ट ने जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। धोखाधड़ी का यह मामला बैंक मैनेजर की शिकायत पर किया गया था। द्वितीय […]

Breaking News