डूंगलापानी के टर्न पर परमल से भरा कंटेनर पलटा

झाबुआ। नेशनल हाईवे पर अधूरे पड़े निर्माण में आने वाले माछलिया घाट सेक्शन में डूंगलापानी के एल टर्न पर अहमदाबाद से परमल भरकर इंदौर जा रहा कंटेनर पलट गया। जिसमें ड्राइवर व क्लीनर को मामूली चोट लगी।

प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार अलसुबह 4 बजे कंटेनर (जीजे 14 एक्स 5243) अहमदाबाद से परमल भरकर इंदौर जा रहा था। माछलिया घाट सेक्शन में डूंगलापानी के एल टर्न पर सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में कंटेनर रोड से नीचे उतरा और पलट गया। दुर्घटना में कंटेनर के चालक व क्लीनर को मामूली चोट लगी।

डूंगलापानी के एल टर्न पर शार्ट टर्न होने व मार्ग टू-लेन संकरा होने से वाहन पलट जाते हैं। लेकिन इसके सुधार की ओर नेशनल हाईवे अथॉरिटी का ध्यान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीका लगवाने के बाद लोगों को नाश्ता करवाकर किया विदा

Tue Jun 29 , 2021
झाबुआ। जिले में 28 जून से वैक्सीनेशन महा अभियान शासन के निर्देश पर किया गया। जिले में 175 सेशन साईट पर 350 सत्र में वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। वैक्सीनेशन सेंटर को बेहतरीन तरीके से सजाया गया एवं ग्राम छापरी में टीकाकरण करने आए लोगों को स्वल्पाहार करवा कर बिदा […]