लड़की भागने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

7 घायल, 2 गंभीर

पेटलावद, अग्निपथ। बीती रात में पेटलावद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गेहंडी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। जब तक पहला पक्ष कुछ समझ पाता तब तक सभी ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में परिवार के बच्चो सहित बड़े बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दोनो पक्षों में मारपीट लडक़ी घर से भाग जाने और पैसे देने की बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमे पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है। पुलिस ने लालू भाभर की रिपोर्ट पर मांगीलाल मेड़ा के खिलाफ, वेसिया वसुनिया की रिपोर्ट पर शंभू डामर और अन्य 7 लोगो के खिलाफ और शंभू की रिपोर्ट पर मांगीलाल मेड़ा, शंभू डामर और लूणा वसुनिया और अन्य 3 लोगो के खिलाफ धारा 323,294,506,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में एसडीओपी सोनू डावर ने चर्चा में बताया की दो पक्षो के बीच लडकी को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलो को अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खत्म हुआ मिस्टर इंडिया का "कैलेंडर',

Thu Mar 9 , 2023
अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन नई दिल्ली, टीम अग्निपथ। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक का बुधवार देर रात निधन हो गया। सतीश किसी काम से गुरुग्राम आए हुए थे। जहां उनकी तबीयत बिगड़ने पर गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में देर […]

Breaking News