मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का किया सम्मान

उज्जैन l मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तहसील घट्टिया के तत्वधान में आज नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी का सम्मान समारोह झीतरखेड़ी दूधेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत सिंह उमट थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मदनलाल चौहान जनपद उपाध्यक्ष, विशेष अतिथि यशोदा बैरागी जनपद सदस्य दीपक पुरोहित अनोखी लाल शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्रसिंह सोलंकी ने किया। आभार चंद्रकांत फटाले ने माना।

उक्त जानकारी अर्जुन सिंह सोलंकी ने देते हुए बताया कि जिले में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोहर गिरी, जिला सचिव दिलीप चौहान का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के लिए हम जनप्रतिनिधियों के माध्यम से स्वयं शासन तक आपकी बात को पहुंचाने का कार्य करेंगे। वास्तव में इस करोना काल में कर्मचारियों ने शासन के प्रत्येक फैसले पर कार्य किया है।

इस अवसर पर कजोड़मल मिमरोट, राजीव सिंह सेंगर, विनोद सिंह पवार, राम सिंह बनिहार ,गोवर्धन सिंह पवार, इकरार मंसूरी ,दीपक बैरागी, तराना से मांगी लाल यादव, सूरज यादव, नागु लाल शर्मा शिवनारायण शर्मा, बड़नगर तहसील से घनश्याम पाठक उज्जैन तहसील से श्याम सुंदर सोनी ,भरत कुमावत ,आदर्श कुमार जामगड़े, मनोज मोरटे, राजेंद्र बारूपाल, त्रिलोकचंद बैनल, रामेश्वर देपन, हरीश भाटिया सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फैसला: वक्फ बोर्ड के पूर्व चैयरमैन ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली अर्जी, कुरान से 26 आयतों को हटाने की थी मांग

Mon Jul 5 , 2021
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चैयरमैन वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट से उस आवेदन को वापस ले लिया है, जिसमें उन्होंने कुरान से 26 आयतों को हटाने की मांग वाली याचिका पर लगाए गए 50 हजार रुपए के जुर्माने को माफ करने की गुहार लगाई थी। […]