Tokyo Olympics: नीरज ने खत्म किया 100 साल का सूखा, एथलेटिक्स में दिलाया पहला गोल्ड

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 15वें दिन भारत के नीरज चोपड़ा आने वाला प्रतियोगिता में पहला गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। भारत को एथलेटिक्स में पहली बार ओलंपिक में गोल्ड पदक मिला है।

वहीं शनिवार को स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कजाखस्तान के दौलेत नियाजबेकोव के खिलाफ एकतरफा अंदाज में 8-0 से जीत हासिल की। इसके पहले शनिवार को भारत का गोल्फ में पहला मेडल जीतने का सपना टूट गया। महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं और वह मामूली अंतर से मेडल जीतने से चूक गईं।

नीरज ने आज हुए फाइनल में 87.58 मीटर का थ्रो किया और सीधे गोल्ड पर निशाना साधा। नीरज ने पहले प्रयास में 87.03 मीटर और दूसरे में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका। तीसरे अटैम्प्ट में उन्होंने 76.79 मीटर, चौथे और 5वें में फाउल और छठे अटैम्प्ट में 80 मीटर से ज्यादा थ्रो किया।

86.67 मीटर थ्रो के साथ चेक के जाकुब वेदलेच दूसरे नंबर पर रहे। वहीं 85.44 मीटर के थ्रो के साथ चेक के वितेस्लाव वेसेली तीसरे नंबर पर रहे। नीरज ने क्वालिफाइंग राउंड में 86.65 मीटर थ्रो किया था और अपने ग्रुप में पहले नंबर पर रहे थे।

13 साल बाद भारत को गोल्ड
ओलिंपिक गेम्स में 13 साल बाद भारत को किसी इवेंट में गोल्ड मेडल मिला है। इससे पहले 2008 में बीजिंग ओलिंपिक निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड जीता था। बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट का गोल्ड अपने नाम किया था।

भारत का अब तक का 10वां गोल्ड
यह ओलिंपिक गेम्स में भारत का अब तक का 10वां गोल्ड मेडल है। भारत ने इससे पहले हॉकी में 8 और शूटिंग में 1 गोल्ड मेडल जीता है। इस तरह भारत का यह सिर्फ दूसरा इंडिविजुअल गोल्ड मेडल भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमिताभ बच्चन के बंगले समेत मुंबई के 3 इलाकों में बम होने की खबर से फैली सनसनी, कॉल करने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार

Sat Aug 7 , 2021
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय सुर्खियों में आ गए जब एक कॉलर ने मुंबई पुलिस को कॉल कर उनके घर जलसा में बम होने की खबर दी। मुंबई पुलिस ने तुरंत एलर्ट जारी करते हुए बिग बी के घर के बाहर BDDS (बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड) […]

Breaking News