पेट्रोल पंप पर डकैती की तैयारी कर रहे थे, हथियारों के साथ पांच धराए

उज्जैन,अग्निपथ। महाकाल थाना पुलिस ने भूखी माता क्षेत्र से पांच युवकों को पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाने के आरोप में पकड़ा है। आरोपियों के पास से हथियार भी जब्त हुए हंै। पांचों को पुलिस ने मंगलवार शाम जेल भेज दिया।

सीएसपी रवींद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार शाम भूखीमाता र्इंट भट्टे के पास संदिग्ध लोगों के छूपे होने का पता चला था। सूचना पर टीआई अरविंद तोमर व एसआई गगन बादल ने टीम के साथ घेराबंदी की। मौके से तिलकेश्वर कॉलोनी निवासी अर्जुन पिता पीरूलाल मालवीय (22), अवंतिपुरा का अजय पिता प्रेमनारायण मुगिया (25), बेगमबाग का यासिन उर्फ गुलरेज पिता एहमद नूर (35), गांधीनगर का सारिक उर्फ जैरी पिता मोहम्मद साजिद (19) व ढांचा भवन का शैलेंद्र पिता लक्ष्मण चौहान (22) मिले। तलाशी में इनके पास दो कारतूस के साथ देशी पिस्टल, चाकू, लोहे की राड़ व लठ्ठ बरामद हुए।

सख्ती से पूछताछ से मालूम पड़ा पांचों बडऩगर रोड स्थित मोहननगर का पेट्रोल पंप पर डकैती डालने वाले थे। इस पांचों के खिलाफ डकैती की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आदेश होने पर जेल भेज दिया।

पांचों पर 33 अपराध

सीएसपी वर्मा ने बताया कि अर्जुन पर 13 अपराध दर्ज है। वहीं शैलेंद्र पर दो। दोनों को वर्ष 2018 में जीवाजीगंज पुलिस ने भी डकैती की योजना बनाते गिर तार किया था। वहीं अजय पर 6, यासिन पर 10 और सारिक पर भी 4 गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। आरोपियों को पकडऩे में निरीक्षक ओपी जोशी, राजेद्र जाधव,आरक्षक मनीष यादव, भूपेंद्रसिंह, मयूर सोनी व मंगलेश की भी विशेष भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धोखाधड़ी: एफडी के नाम पर वृद्ध से डेढ़ लाख ठगे, मैनेजर पर केस दर्ज

Tue Nov 24 , 2020
उज्जैन,अग्निपथ। एक ट्रस्ट का मैनेजर एफडी करने के नाम पर वृद्ध के डेढ़ लाख रुपए लेकर चंपत हो गया। तीन साल पूर्व हुई ठगी में मंगलवार को माधवनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं पीएम आवास के नाम पर शासन को चूना लगाने के आरोप में नागझिरी पुलिस ने […]

Breaking News