धोखाधड़ी: एफडी के नाम पर वृद्ध से डेढ़ लाख ठगे, मैनेजर पर केस दर्ज

उज्जैन,अग्निपथ। एक ट्रस्ट का मैनेजर एफडी करने के नाम पर वृद्ध के डेढ़ लाख रुपए लेकर चंपत हो गया। तीन साल पूर्व हुई ठगी में मंगलवार को माधवनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं पीएम आवास के नाम पर शासन को चूना लगाने के आरोप में नागझिरी पुलिस ने चार लोगों को जेल भेज दिया।

मामला -1

टीआई दिनेश प्रजापति ने बताया कि ऋषिनगर निवासी ललित किशोर पिता पोहाबचंद्र चतुर्वेदी (78) ने फ्रीगंज स्थित विश्वामिश्र सोश्यल एंड एजिकेश ट्रस्ट में 15 दिसंबर 2014 से 30 अप्रैल 2017 तक डेढ़ लाख रुपए जमा किए थे। ट्रस्ट के मैनेजर आशीष वर्मा निवासी गौतम नगर देवास ने एफडी करवाने के नाम पर दस्तावेज लिए और राशि जमा नहीं करवाई। शंका होने पर चतुर्वेदी ने रुपए वापस मांगे तो वह टालता रहा फिर संस्था बंद कर भाग गया। चतुर्वेदी की शिकायत पर जांच के बाद केस दर्ज किया है। अब आरोपी को तलाशने टीम जाएगी।

मामला -2

नागझिरी टीआई जेएस बरडे के मुताबिक नागझिरी के मोतीलाल ने खुद का मकान होने पर भी पिता काना के पट्टे को अपने नाम पर दिखाकर पीएम आवास योजना का लाभ ले लिया। जितेंद्र पिता मांगीलाल ने भी पट्टे पर पहले पिता के नाम फिर खुद के नाम राशि ली। मनोहर पिता रामलाल उसके भाई राजेश ने भी गलत जानकार दी और ढाई-ढाई लाख रुपए लिए। शासन को चूना लगाने पर नगर निगम उपयंत्री राजकुमार राठौर ने सोमवार को केस दर्ज कराया था। चारों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस और आयशर की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत और 20 घायल

Tue Nov 24 , 2020
शाजापुर। आयशर और यात्री बस की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 20 लोग घायल हो गए। जबकि एक की मौत हो गई। वहीं इस घटना में दोनों वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार […]

Breaking News