पाकिस्तान मुर्दाबाद था मुर्दाबाद है और मुर्दाबाद रहेगा

प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर देशद्रोहियों को सजा-ए-मौत की मांग

उज्जैन। मोहर्रम के समय 19 अगस्त को गीता कॉलोनी में स्थित बड़े साहब पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा देश विरोधी नारे बाजे की घटना सामने आ रही है जो आश्चर्यजनक आपत्तिजनक और अति निंदनीय है जिसकी निंदा करते हुए दौलतगंज सराफा एवं महाराज वाडा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दुश्मन देश पाकिस्तान का पुतला फूंका।

उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी ने बताया कि बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पाकिस्तान का पुतला फूंका एवं महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन में उपरोक्त घटना की निष्पक्ष जांच कराते हुए भारतीय संविधान में देशद्रोह के लिए सजा-ए-मौत का प्रावधान कराते हुए उपरोक्त प्रकरण में दोषी सभी लोगों को सजा-ए-मौत देने की मांग की जिससे कभी कोई देशद्रोह की हिम्मत ना कर सके ।

हमारे लिए पाकिस्तान पहले भी मुर्दाबाद था आज भी मुर्दाबाद है और आगे भी मुर्दाबाद रहेगा कार्यक्रम का वक्ताओं ने कहा संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दौलतगंज के अध्यक्ष मुजीब भाई सुपारी वाला व दौलत गंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंडित श्रवण शर्मा ने किया उपरोक्त अवसर पर कांग्रेसी नेता हेमंत सिंह चौहान, सैयद मकसूद अली, प्रतीक जैन, शब्बीर भाई लाइट वाले, अय्यूब कुरैशी, बाबूलाल लश्करी ने अपने विचार व्यक्त किए । आभार आलम लाला ने व्यक्त किया । ज्ञापन पत्र का वाचन माया राजेश त्रिवेदी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इकलौता वारिस बताकर दो करोड़ की जमीन हथिया ली

Thu Aug 26 , 2021
प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायत के बाद चाचा पर केस धोखाधड़ी का शिकार भतीजा डेढ़ साल से लगा रहा था थाने के चक्कर उज्जैन,अग्निपथ। देवास रोड स्थित सुगंधी गैरेज के संचालक पर गुरुवार को माधवनगर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने खुद को इकलौता वारिस […]