शिल्पा-राज के रिश्ते में दरार, दोस्त का दावा- पति को छोड़ अलग रहने की प्लानिंग कर रही हैं शिल्पा शेट्टी

Raj kundra shilpa shetty

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को लेकर मीडिया में एक नई खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा अपने बच्चों के साथ पति राज कुंद्रा से अलग रहने की प्लानिंग कर रही हैं। दरअसल शिल्पा के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 को पोर्न फिल्में बनाने और ऐप पर रिलीज करने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया था।

गिरफ्तारी के बाद से ही वो ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं और लगातार अपनी जमानत के लिए कोशिश कर रहे हैं। इस मामले से राज की पत्नी शिल्पा शेट्टी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में ही गहरा असर देखने को मिला है। हालांकि, फिलहाल शिल्पा शेट्टी की टीम ने इस तरह की खबरों को नकारा है, उनका कहना है कि राज-शिल्पा के बीच ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा के एक दोस्त ने कहा कि राज कुंद्रा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि राज के इस रहस्य के सामने आने के बाद से ही शिल्पा शॉक में हैं। शिल्पा के दोस्त ने कहा, शिल्पा को कोई अंदाजा नहीं था कि ये हीरे और डुप्लेक्स बेईमानी के रास्ते से आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, शिल्पा, राज कुंद्रा के पैसों को छूना भी नहीं चाहती हैं। शिल्पा काम कर रही हैं और वो अपने बच्चों की देखभाल करने के लिए काफी है।

उनके दोस्त ने यह भी कहा कि शिल्पा ने इंडस्ट्री में भी सभी को ये बता दिया है कि वो हंगामा 2 और निकम्मा के बाद फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं। अनुराग बसु और प्रियदर्शन ने पहले ही उन्हें अपनी फिल्मों के लिए रोल्स ऑफर किए हैं।

शिल्पा शेट्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस कंट्रोवर्सी के बीच लगातार मोटिवेशनल पोस्ट शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सुपर डांसर चैप्टर 4 से अपने लुक की एक ग्लैमरस फोटो भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने इंडो-वेस्टर्न स्टाइल की डिजाइनर साड़ी पहनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span> कृष्ण जन्माष्टमी: </span> रात्रि 12 बजते ही नंद के आनंद भयो... जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंजे मंदिर

Mon Aug 30 , 2021
सांदीपनी आश्रम, बड़ा गोपाल और इस्कॉन मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब  महाकाल और श्रीकृष्ण शिक्षास्थली के प्रदेश के राज्यपाल ने दर्शन किए उज्जैन। विगत डेढ़ वर्ष के पश्चात जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण के दर्शन आसानी से हुए हैं। उज्जैन की धार्मिक आस्था का लाभ लेने […]
Sandipani Ashram Ujjain