गांजे के साथ पकड़ाई महिला तस्कर; साथी भी गिरफ्तार, भेजा जेल

उज्जैन, अग्निपथ। महिला तस्कर और साथी को पुलिस ने 850 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को शनिवार दोपहर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

महाकाल थाना पुलिस ने गणेश कालोनी जयसिंहपुरा में शुक्रवार रात एक मकान पर दबिश देकर नीलम उर्फ गुड्डी और उसके साथी अनिल को हिरासत में लिया। दोनों के पास से गांजे की 85 पुडिय़ा बरामद हुई है। बरामद गांजे की कीमत 10 हजार से अधिक होना सामने आई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार नीलम पूर्व में भी गांजे के साथ पकड़ा चुकी है। कुछ वर्ष पहले उसे कुख्यात गांजा तस्कर संजू चना के साथ पकड़ा गया था। 70 किलो गांजा बरामद होने पर न्यायालय ने 14 साल की सजा सुनाई है। वर्तमान में वह पैरोल पर है। उसका पति राजा हत्या के मामले में पहले से जेल में बंद है। नीलम के खिलाफ महाकाल थाने में 3, माधवनगर में 1 और देवासगेट थाने में 1 गांजा तस्करी का मामला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाखों रुपए चुराकर जुएं में हारे, तीन साल बाद पकड़ाए तो बरामद हुए 11 हजार

Sat Sep 4 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। नानाखेड़ा पुलिस ने करीब तीन साल पहले तीन जगह से लाखों का माल चुराने के आरोप में दो युवकों को पकड़ा। उन्हें छह दिन के रिमांड पर भी लिया, लेकिन माल मिला सिर्फ 11 हजार का। पुलिस दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश करने के साथ ही उनके […]