निजी अस्पताल में वार्ड बाय ने घायल महिला को चांटा मारा

करणी सेना के हंगामे के बाद केस दर्ज

उज्जैन,अग्निपथ। माधव क्लब रोड स्थित निजी अस्पताल के वार्ड बाय पर गंभीर रूप से घायल महिला मरीज को चांटा मारने का आरोप लगा है। घटना के विरोध में देर रात करणी सेना ने अस्पताल में हंगामा किया तो नीलगंगा पुलिस को दो वार्ड बाय के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा।

पुलिस के मुताबिक शाजापुर स्थित ग्राम धतुरिया की टीना कुंवर को 3 सितंबर को हादसे मेंं गंभीर घायल होने पर तेजनकर अस्पताल में भर्ती किया गया था। आईसीयू में उपचारार्थ कुंवर को शनिवार को वार्डबाय रोहित व दशरथ ने किसी बात को लेकर थप्पड़ जड़ दिए। पीडि़ता से घटना का पता चलने पर उसके भाई योगेन्द्र पिता मनोहर सिंह राठौर ने अस्पताल प्रबंधन को इसकी शिकायत की। लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। नतीजतन राठौर ने करणी सेना को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू सिंह, जिला उपाध्यक्ष शुभम सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष अंतर सिंह, नगर कार्यकारी अध्यक्ष ऋषभ राज सिंह, नगर प्रभारी अनिल सिंह अस्पताल पहुंच गए। विरोध के बाद भी वार्ड बाय पर कार्रवाई नहीं करने पर वह थाने पहुंच गए। सेना के आक्रोश को देख पुलिस ने दोनों वार्डबाय के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।

पुलिस को दी सफाई
हॉस्पिटल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि घायल महिला बेहोशी की हालत में उलूल जुलूल हरकत कर रही थी। उसे बाटल भी हाथ बांधकर चढ़ाना पड़ रही थी। उसके बेहोश होने पर ही होश में लाने के लिए वार्ड बाय ने गाल थपाथपाए होंगे। वहीं पुलिस का मानना है आक्रोशित करणी सेना हॉस्पिटल में तोडफ़ोड़ कर सकती थी, इसलिए मजबूरी में केस दर्ज करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान महाकाल की शाही सवारी आज, रामघाट पर ज्योतिरादित्य करेंगे पूजन

Sun Sep 5 , 2021
सप्तधान मुखारविंद और घटाटोप के होंगे दर्शन, वंदनवारों और छतरियों से सजाया मार्ग, इवेंट मैनेजमेंट करेगा आकर्षक पायरो आतिशबाजी उज्जैन, अग्निपथ। भादौ मास के तीसरे सोमवार को आज भगवान महाकाल की आखिरी सवारी शाही सवारी के रूप में निकाली जाएगी। शाही सवारी में आज रामघाट पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया […]