देश विदेश के भक्तों ने किये करोड़ों नवकार जाप

उज्जैन। जैन सोशल ग्रुप अरिहंत.मुस्कान उज्जैन के तत्वावधान में एक दिवसीय नवकार जाप हुए जिसमें उज्जैन शहर के साथ भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों के साथ विदेश तक के आराधकों ने भाग लिया। सभी आराधक परिवारों का 27 सेकंड का वीडियो प्राप्त हुआ और लक्की ड्रॉ द्वारा चांदी के सिक्के द्वारा पुरस्कृत किया।

नवकार आराधना के मुख्य सूत्रधार मनोज सुराणा ने बताया कि हम अखंड 12 वर्ष से हर पर्यूषण पर्व पर जाप करवा रहे व सोने चांदी के गिफ्ट व प्रभावना वितरित करते आ रहे हैं। वर्तमान में कोरोना के कारण ऑनलाइन जाप करवाए वह भी दादा अवंतिजी के आशीर्वाद से बहुत ही सफल रहे। लक्की ड्रॉ के अवसर पर विशेष रूप से संस्थापक संरक्षक मनोज अंजू सुराणा, संस्थापक अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष प्रमोद पटवा, सुरेश बाफना, सचिव नितेश नाहटा, ऐश्वर्य सुराणा, माधुर्य सुराणा, जय जैन, जिनेश सराफा, रमेश चोपड़ा, वीरेंद्र गोलेछा, अल्पेश दुग्गड, अंकित जैन, राजेश सोनी, ललित कोठारी, संतोष सालेचा, आभा राकेश बाठिया, देवेन्द्र बम, संजय गिरिया, रविन्द्र कटारिया रहे। मुख्य विजेता पुष्पा लोढ़ा, अर्पित कोचर जैन परिवार, सुनीता खेमसरा, रानी कोठारी, चन्द्रशेखर सुराणा, कुसुमलता जैन, विमल जैन, प्रकाश जैन, मनीषा जैन, रेखा कंकरेचा, पीयूष चोरडिय़ा, चंदन बाला मोदी, संजय जैन, श्रीपाल कोठारी, आस्था गुरुकुल, सविता सुराणा रहे। यह जानकारी संयोजक अंजू मनोज सुराणा ने दी व आभार धर्मेन्द्र जैन ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहकारिता के माध्यम से बेरोजगारी की समस्या दूर कर सकते : जादौन

Mon Sep 6 , 2021
सहकारिता ही एकमात्र ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा देश में बेरोजगारी की जो समस्या निर्मित हुई है उससे निपटा जा सकता है क्योंकि उसका एक बहुत बड़ा कारण ग्रामीण क्षेत्र से युवाओं का पलायन भी है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए विशेष अतिथि कमलसिंह जादौन ने कही। उन्होंने कहा, यदि […]