महाअष्टमी पूजन.. देखने वाले बोल उठे…आई बला को टाल तू..!

उज्जैन, अग्निपथ। बुधवार को महाअष्टमी थी। इस दिन कलेक्टर द्वारा माता महामाया- महालया का पूजन किया जाता है। सुबह-सुबह यह पूजन होता है। जिसके बाद नगर परिक्रमा करते हुए, कोटवार हांडी से दारू की धार गिराते चलते है। पूरे शहर की परिक्रमा होती है। प्रतिवर्षानुसार, इस वर्ष भी परम्परा का निर्वहन हुआ। लेकिन पूजा के दौरान एक पल ऐसा आया। जब देखने वाले बोल उठे…आई बला को टाल तू…।

कलेक्टर आशीषसिंह व एसपी सत्येन्द्र शुक्ला ने आज परम्परानुसार पूजा की। महाअष्टमी की पूजा। जिसमें मुख्य बात यह है कि दोनों देवियों महामाया- महालया को देशी मदिरा का सेवन कराया जाता है। सुबह 8 बजे यह पूजा होती है। आज 20 मिनट देरी से हुई। कलेक्टर- एसपी देरी से पहुंचे। पूजा की पूरी तैयारी थी। एसडीएम संजीव साहू, तहसीलदार अभिषेक शर्मा और पटवारी मनोज तिवारी इंतजार कर रहे थे। 10 मिनट में पूजा खत्म हो गई। उसी दौरान बला टालने वाला यह नजारा देखने को मिला।

..और बला उतार दी

महाअष्टमी का पूजन देखने काफी भीड़ जमा थी। पिछले 2 साल से भक्तों को मौका नहीं मिल रहा था। सभी कोरोना के कारण प्रतिबंधित थे। इसीलिए आज अच्छी-खासी भीड़ जमा थी। तभी यह नजारा देखने को मिला। कलेक्टर और एसपी को बैठाकर, मंदिर के पुजारी ने सारी अला-बला को मोरपंख के सहारे उतार दिया (देखे चित्र)। यह देखकर वहां मौजूद भीड़ आश्चर्य में थी। तभी तो यह चर्चा पूजा के तत्काल बाद, जनता में सुनाई देने लगी कि…जल तू जलाल तू…आई बला को टाल तू…!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुहार : रात डेढ़ बजे कार्ड बन सकता है, तो इनका 48 घंटे में बनवा दीजिए..?

Wed Oct 13 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। रात डेढ़ बजे जागकर, किसी गरीब की जान बचाने के लिए, आयुष्मान कार्ड बनाया गया था। संवेदनशील कलेक्टर यह पुण्य का काम किया था। अब एक बार फिर उनके दरबार में गुहार लगाई है। इसी आयुष्मान कार्ड के लिए। किडनी से पीडि़त फरियादी ने। मगर, आज दोपहर 48 […]

Breaking News