पूर्व सांसद मालवीय का पुष्पमालाओं से किया स्वागत

बड़ोद, अग्निपथ। कल रविवार को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद चिंतामन मालवीय का प्रथम गरबड़ा आगमन पर राघु सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पिपलिया हमीर दूध पॉइंट हनुमान मंदिर पर मालवीय का साफा श्रीफल पुष्पमाला से स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीमती रेखा रत्नाकर, भाजपा नेता मधु गहलोत, जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह बड़ागव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मेहरबान सिंह परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल सिंह सेवाखेड़ी, धन्नालाल मालवीय, महेंद्र जैन बंबोरिया, गोकुल सिंह नरेला, अंतर सिंह अम्बा, मदन सिंह मदकोटा, संभागीय जसपाल सिंह परिहार, विक्रम सिंह गंगापुर, दिनेश जैन, सुजान सिंह परिहार, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। ग्राम गरबड़ा के तूफान सिंह चौहान ने भी प्रदेश उपाध्यक्ष का साफा और पुष्प माला से स्वागत किया एवं लाल सिंह ने भी अपने निवास पर पूर्व सांसद मालवीय का स्वागत किया।

आगर विधानसभा क्षेत्र में उज्जैन के पूर्व सांसद एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मालवीय सक्रियता दिखाते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि मालवीय आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं एवं जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़ते चले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारड़ा : शासकीय विद्यालय में दिनदहाड़े चोरी, ताला तोडक़र घुसे महिला और पुरूष

Sun Sep 12 , 2021
चोरी करते महिला-पुरुष सीसीटीवी कैमरे में कैद झारडा, अग्निपथ। गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार दिनदहाड़े चोरी हो गई। प्राचार्य कक्ष का ताला तोडक़र घुसे एक महिला और एक पुरुष ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी स्कूल में लगे सीसीटीवी की आंखों से नहीं बच पाए हैं। सीसीटीवी […]

Breaking News