कानूनी अड़चन दूर होने पर शीघ्र बनेगा महिदपुर रोड का बस स्टैंड : विधायक

विधायक चौहान ने किया स्मृति द्वार, पुलिया तथा सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

महिदपुर रोड, अग्निपथ। महिदपुर रोड के बस स्टैंड निर्माण में आ रही कानूनी अड़चनों को दूर होने पर शीघ्र निर्माण किया जाएगा। सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण के लिए सारी प्रशासनिक प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

यह बात विधायक बहादुरसिंह चौहान ने कही। वे ग्राम बरुखेडी पंचायत के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर सरवनखेड़ा में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोल रहे थे। विधायक बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि महिदपुर रोड नगर को 2023 में शिप्रा नदी का पानी पीने को उपलब्ध हो जायेगा।

इसके पहले विधायक चौहान ने गोगापुर गांव के किनारे स्थित सरवन खेड़ा पहुंच मार्ग पर विधायक निधि से बनने वाले स्मृतिद्वार का भूमि पूजन किया। समारोह में कुबेरसिंह पंवार, नारायणसिंह सिसौदिया, केशरसिंह चौहान, रमेश कुमावत, कैलाश राठी, राजेश कांठेड़, संदीप व्यास, रमेश मीणा आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

विधायक ने ग्राम सरवन खेड़ा में नाली तथा पुलिया निर्माण के कार्य का भी भूमिपूजन किया। कार्यकम में भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर रोहिडा के अंतरसिंह चौहान, तरनोद के कमलसिंह पंवार तथा गोगापुर के विक्रम सिंह आंजना ने कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

समारोह में बड़ी संख्या में आसपास के गांव तथा शहरों से क्षत्रिय समाजजन सहित भाजपा, भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कैलाश राठी, संदीप व्यास, राजेश कांठेड़ ने भी स्वर्गीय चौहान के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संचालन किसान नेता हरि सिंह चुंडावत ने किया। आभार गुरचरणसिंह चौहान ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर के युवक ने सेना के जवान को लगाई 11 लाख की चपत

Tue Sep 21 , 2021
व्यवसाय के लिए दोस्त के नाम पर लोन लेकर की ठगी उज्जैन,अग्निपथ। इंदौर के एक युवक ने नागदा निवासी सेना के जवान को 11 लाख की चपत लगा दी। व्यवसाय के लिए जवान के नाम से लोन के नाम पर यह ठगी की गई है। करीब दो साल पहले हुई […]