श्रीगंगा रेस्टोरेंट में बुकिंग के बाद भी सेमिनार नहीं करने देने का आरोप

संचालक ने कहा बिना अनुमति करना चाहते थे रैंप वाक

उज्जैन,अग्निपथ। प्रतिष्ठित श्रीगंगा रेस्टोरेंट संचालक पर रविवार को इंडिया हेयर एंड ब्यूटी संस्था ने केस दर्ज की मांग कर माधवनगर थाने में शिकायत की है। आरोप लगाया कि बुकिंग के बाद भी सेमिनार नहीं करने देने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। दूसरी और होटल संचालक ने कार्यक्रम निरस्त की वजह बिना अनुमति रेंप वाक करना बताया।

हरिओम विहार कॉलोनी निवासी अनामिका शीतलानी व सीमा हुसैन रविवार दोपहर ने थाने पहुंचकर टीआई मनीष लोधा को आवेदन दिया। बताया कि उन्होंने अपनी इंडिया हेयर एंड ब्यूटी संस्था के माध्यम से मेकअ पर प्रशिक्षण का सेमिनार करने के लिए टोकन देकर कोठी रोड स्थित श्रीगंगा रेस्टोरेंट बुक किया था। रविवार को होने वाले कार्यक्रम में भागीदारी के लिए प्रदेश सहित अन्य राज्य की करीब 100 महिला व युवतियां आ गई थी। शहर के प्रतिष्ठित लोग भी इसमें आमंत्रित थे।

लेकिन शनिवार रात होटल संचालक हेमंत गुप्ता ने बिना अनुमति कार्यक्रम नहीं करने का हवाला देते हुए बुकिंग निरस्त कर दी। नतीजतन संस्था की प्रतिष्ठा धूमिल होने के साथ उन्हें करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। इसलिए होटल संचालक हेमंत गुप्ता पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जाए।

विवाद की शंका पर निर्णय

संस्था रैंप वाक करवाने वाली थी। धर्मिक शहर में ऐसे कार्यक्रम से विवाद होने की संभावना के चलते अनुमति लेने का कहा था। आयोजकों ने एडीएम कार्यालय में आवेदन दिया, लेकिन अनुमति नहीं लेने के कारण बुकिंग निरस्त करना पड़ी। -हेमंत गुप्ता, संचालक श्रीगंगा रेस्टोरेंट

उपभोक्ता फोरम का मामला

आयोजक महिलाओं ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ शिकायत की है। लेकिन बुकिंग निरस्त करने पर कोई प्रकरण नहीं बनता। मामला उपभोक्ता फोरम का है। संस्था वहां शिकायत कर सकती है। -मनीष लोधा, टीआई माधवनगर थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम चुप रहेंगे (4 अक्टूबर 2021)

Sun Oct 3 , 2021
नीचे बैठो… कमलप्रेमियों के दोनों मुखिया की, इस कदर बेईज्जती होते, हमने नहीं देखी। हमने तो क्या, खुद कमलप्रेमियों ने भी नहीं देखी। तभी तो कमलप्रेमी नीचे-बैठो का राग अलाप रहे हंै। विज्ञान केन्द्र के भूमिपूजन में यह नजारा सभी कमलप्रेमियों ने देखा। अपने ढीला-मानुष और लेटरबाज को मंच पर […]

Breaking News