8 घंटे बंद रहा नेटवर्क, जियो ने ग्राहकों से मांगी माफी

मुंबई। रिलायंस जियो का नेटवर्क वापस आ गया है। नेटवर्क को लेकर बुधवार सुबह करीब 9 बजे से दिक्कतें आ रही थी, जो अब ठीक हो गई है। नेटवर्क डाउन के दौरान जियो के ग्राहक 8 घंटे तक परेशान हुए। ग्राहक ना तो कॉल कर पा रहे थे और ना ही इंटरनेट एक्सेस कर पा रहे थे। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि जियो की सर्विस पूरे देश में बाधित नहीं हुई थी। केवल कुछ राज्यों में जियो की सर्विस डाउन हुई थी है। हालांकि अभी भी कुछ ग्राहकों को परेशानी हो रही है।

जियो की सर्विस शुरू होने पर जियो की तरफ से ग्राहकों को मैसेज किया है। मैसेज के जरिए जियो ने ग्राहकों से माफी मांगी है। उन्होंने मैसेज में लिखा कि आज सुबह मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ अन्य ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके लिए हम वास्तव में क्षमा चाहते हैं। साथ ही लिखा है कि जिन जियो ग्राहकों को परेशानी हुई है उन्हें कंपनी की तरफ से उनके प्लान के मुताबिक 2 दिन का एक्सटेंशन मिलेगा।

दूसरे राज्यों में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल के ग्राहकों को भी परेशानी हुई है। देश के अलग-अलग हिस्सों से जियो के नेटवर्क में दिक्कतों की शिकायतें आईं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों के लोग ज्यादा परेशान हो हुए। जियो के नेटवर्क में आई इन दिक्कतों के बाद ट्विटर पर कुछ ही मिनटों में जियो डाउन ट्रेंड करने लगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा टूटा

जियो के नेटवर्क डाउन होने की खबर का असर रिलायंस के शेयर पर देखने को मिला। एनएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.12 प्रतिशत गिरकर 2,554 रुपए पर बंद हुआ।

देशभर में जियो के 44.32 करोड़ यूजर्स

ट्राई के मुताबिक जुलाई 2021 में जियो की कुल मोबाइल यूजर्स की संख्या 44.32 करोड़, एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 35.40 करोड़ और वोडाफोन-आइडिया के ग्राहकों की संख्या 27.19 करोड़ है।

40 प्रतिशत यूजर्स की स्क्रीन पर नो सिग्नल का मैसेज

रियल टाइम इंफोर्मेशन प्रोवाइडर डाउनडेटेक्टर के मुताबिक जियो के हजारों यूजर्स को नेटवर्क संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ा। 4 हजार से ज्यादा लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। इनमें से 40 प्रतिशत की स्क्रीन पर नो सिग्नल का मैसेज आ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री महाकालेश्वर के अनन्य भक्त रामायण के रावण नहीं रहे

Wed Oct 6 , 2021
अंतिम बार 2017 में श्री महाकाल दर्शन को आए थे अरविंद त्रिवेदी उज्जैन, अग्निपथ। रामानंद सागर के पॉपुलर टीवी शो रामायण में रावण का किरदार निभा चुके एक्टर और पूर्व सांसद अरविंद त्रिवेदी का 5 अक्टूबर की देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। अरविंद की उम्र 83 साल […]

Breaking News