राज्य कर्मचारी संघ ने पीएचई के कार्यपालन यंत्री को दिया ज्ञापन

उज्जैन, अग्निपथ। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष मनोहर गिरी के नेतृत्व में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संधारण खंड नगर पालिका निगम उज्जैन के कार्यपालन यंत्री प्रमोद उपाध्याय से कर्मचारियों की 5 सूत्रीय मांगों का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।

कर्मचारी की मांगों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी अंशदान बीमा आदि का शीघ्र भुगतान किया जाए। परामर्श दात्री बैठक का आयोजन किया जाए । कार्यभारित कर्मचारियों 20 वर्ष सेवा पर दूसरी क्रमोन्नति लगाई जाए । पात्र कर्मचारियों को वर्दी एवं रेनकोट शीघ्र प्रदान किया जाए। कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका की छाया प्रति दी जाये।

जिस पर उपाध्याय द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया एवं शीघ्र अति शीघ्र समस्याओं का निराकरण करने को कहा , इस अवसर पर जिला सचिव दिलीप चौहान कार्यकारी अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार घटिया तहसील अध्यक्ष राजीव सिंह सेंगर विभागीय समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अमरदीप सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा जयसवाल, जिला सह सचिव अशोक मालवीय, अनिल जैन, विजय कुमावत, अशोक वमा, अशोक राव, रमेश मालवीय, शिवकुमार शर्मा, संदीप राय, राजू बिजोरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कई राज्यों में ब्रांडेड शराब के नकली होलोग्राम व ढक्कन बेचने वाला गिरोह का भांडाफोड़

Fri Oct 8 , 2021
रतलाम पुलिस ने दिल्ली और गुजरात में चल रही दो फैक्ट्रियां पकड़ी जावरा/रतलाम, अग्निपथ। जिले में पकड़ाई अवैध शराब फैक्ट्रियों के मामले की जांच में रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रतलाम पुलिस ने दिल्ली और गुजरात में चल रही दो फैक्ट्रियां पकड़ी हैं। जहां ब्रांडेड अंग्रेजी शराब […]

Breaking News