पान की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

आग

दुकान संचालक ने डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक पर लगाए आरोप

उज्जैन, अग्निपथ। देवासरोड पर आश्रय होटल के ठीक सामने की एक पान की दुकान में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आगजनी की घटना हो गई। आगजनी की इस घटना में 5 से 6 लाख रूपए का नुकसान होने का अनुमान है। दुकान संचालक ने नजदीक ही स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक पर शंका जाहिर की है।

शनिवार रविवार की दरमियानी रात फ्रीगंज क्षेत्र में दुर्गा प्लाजा के पास स्थित यादव पान भंडार पर भीषण आग लग गई। जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यादव पान भंडार के संचालक नरेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार रात लगभग 1 बजे दुकान के सामने स्थित आश्रय होटल के सिक्योरिटी गार्ड अमित थापा ने उन्हें सूचना दी कि आप की दुकान में आग लगी है। वे जब मौके पर पहुंचे तब तक आग ने भयावह रूप ले लिया था। दुकान का लगभग सभी सामान जलकर खाक हो गया था।

नरेंद्र यादव द्वारा इस दुकान में साँची पार्लर, एवरफ्रेश, चाय की दुकान और पान की दुकान संचालित की जा रही थी। आगजनी की घटना में डी-फ्रीजर, टेलिविजन सहित दुकान का फर्नीचर और लगभग 26000 रुपए जलकर नष्ट हो गए। नष्ट हुए सामान की कीमत लगभग 5 से 6 लाख रुपये है। दुकान संचालक नरेंद्र यादव ने पड़ोसी डायग्नोस्टिक संचालक डॉक्टर कैदार पेडणेकर पर आग लगाने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में नरेंद्र यादव ने माधवनगर थाने में एक एफ आई आर भी दर्ज कराई है। नरेंद्र यादव का कहना है कि दुकान हटवाने को लेकर पेडणेकर परिवार के साथ उसके पूर्व में भी विवाद हो चुके है और 2 से 3 बार नरेंद्र यादव द्वारा माधवनगर थाने में इसकी शिकायत भी की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस ने नरेंद्र यादव द्वारा की गई शिकायत को दर्ज कर उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महामंडलेश्वर ने नकारे खाटू श्याम अखाड़े के संतों के आरोप

Sun Jul 24 , 2022
पत्रकार वार्ता में कहा-आरोप साबित करो या कोर्ट केस का सामना करो उज्जैन, अग्निपथ। पंचायती निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनीगिरी जी और खाटू श्याम अखाड़े के पदाधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी गिरी ने बडऩगर रोड स्थित निरंजनी […]
महामंडलेश्वर