सेवा भारती उज्जैन के खत्री अध्यक्ष और सोनी सचिव बने

उज्जैन, अग्निपथ। सेवा भारती उज्जैन की साधारण सभा व नियमित निर्वाचन की प्रक्रिया सेवा भारती बालिका छात्रावास में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें सुनील खत्री को अध्यक्ष और रितेश सोनी को सचिव पद पर मनोनीत किया गया।

इनके अलावा समिति में उपाध्यक्ष अनिल लीग्गा, सहसचिव सीमा वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा मनोनीत किये गए। साथ ही ओम जैन, उषा जाटवा, विजय परिहार, प्रकाश चित्तौड़ा को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों में रविन्द्र नरवरिया, अंशु बाफनाए डॉ. रविन्द्र सोलंकी, गोपाल माहेश्वरी, ममता सांगतेए महेश परियानी को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रान्त के सह प्रान्त प्रचारक राजमोहनए विभाग कार्यवाह पारस गेहलोत, विभाग सह सेवा प्रमुख समीर चौधरीए, महानगर क्षेत्र संघ चालक श्रीपाद जोशी, मातृ संगठन के पदाधिकारी और सेवा भारती के कार्यकर्ता उपस्थित रहें। मनोनयन के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सभी सदस्यों को बधाई दी।

सभा के अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील खत्री ने आगामी योजनाओं की जानकारी दी व सचिव रितेश सोनी के आभार के साथ बैठक समाप्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय कुश्ती टीम का चयन हुआ

Fri Oct 22 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। 23 व 24 अक्टूूबर 2021 को विजयबहादुर व्यायामशाला, इंदौर पर होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिये जिला टीम के चयन हेतु मध्यप्रदेश एमोच्योर कुश्ती संघ के निर्देशानुसार उज्जैन जिला कुश्ती संघ द्वारा जिला स्तरीय कुश्ती ट्रायल का आयोजन गुरू अखाड़ा, उज्जैन पर रखा गया। उज्जैन […]

Breaking News